Daily Horoscope
✕

D614G : जांच में कोरोना की नई किस्म का खुलासा, सामान्य से 10 गुना ज्यादा संक्रामक

Updated: सोमवार, 17 अगस्त 2020 (13:04 IST)
कुआलालंपुर। कोरोनावायरस ने दुनियाभर में कोहराम मचा रखा है। दुनियाभर के वैज्ञानिक इसकी वैक्सीन खोज रहे हैं, वहीं कोरोनावायरस पर लगातार रिचर्स जारी है। इस बीच मलेशिया में कोरोनावायरस की ऐसी किस्म की खोज हुई है, जो सामान्य से 10 गुना ज्यादा संक्रामक है।
 
मलेशिया में जांचकर्ताओं को नए टाइप के कोरोनावायरस का पता चला है। इसे डी 614 जी (D614G) के नाम से जाना जाता है। जांचकर्ताओं का दावा है कि यह किस्म सामान्य 10 गुना ज्यादा संक्रामक है। अमेरिका के बड़े स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. फौसी के मुताबिक इस म्यूटेशन से कोरोनावायरस का प्रसार और तेजी से हो सकता है।
ALSO READ: अच्छी खबर, दुनियाभर में Corona के 140 टीकों पर अनुसंधान, 6 का क्लिनिकल परीक्षण अंतिम दौर में
मलेशियाई स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर जनरल नूर हिशाम अब्दुल्ला के मुताबिक कोरोनावायरस के नए म्यूटेशन के डरावने परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इससे अभी तक वैक्सीन बनाने और म्यूटेशन को रोकने के लिए विकसित की गई तकनीकी भी फेल हो सकती है।
 
खबरों के अनुसार ऐसे मामलों की शुरुआत एक मलेशियाई रेस्टॉरेंट मालिक के भारत से लौटने के बाद 14 दिन के आवश्यक क्वारंटाइन अवधि को तोड़ने से शुरू हुई। व्यक्ति को क्वारंटाइन के नियम तोड़ने के लिए 5 महीने की सजा और जुर्माना लगाया गया। फिलीपींस से लौटने वाले एक समूह में भी कोरोनावायरस का ऐसा टाइप पाया गया। यहां 45 लोगों में से 3 के अंदर कोरोना का यह टाइप पाया गया।
 
मलेशियाई स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर जनरल ने लोगों को सावधान रहने और अधिक सावधानी बरतने की अपील की है। कोरोना का यह नया टाइप अब मलेशिया में पाया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी म्यूटेशन से संक्रमण की कड़ी तोड़ने के लिए लोगों को सजग रहना होगा और सहयोग करना होगा। कोरोनावायरस के नए रूप के सामने आने के बाद वैक्सीन बनाने में जुटे वैज्ञानिकों के लिए नई चुनौती सामने आ गई है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

सिवनी में ASP दीपक मिश्रा ने होटल में कपल को धमकाया, लड़के के बैग में गांजा रखने की धमकी, होटल संचालक से 50 हजार रुपये महीने मांगने का आरोप

योगी ने बताया 2027 में जीत का गणित, कहा- इस बार तो रिकॉर्ड भी बनेगा

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

अगला लेख