dharma sangrah

क्या महाराष्ट्र फिर बन रहा है कोरोना का हॉट स्पॉट? मुंबई में संक्रमितों की बढ़ती संख्‍या से दहशत

Updated: मंगलवार, 31 मई 2022 (18:21 IST)
मुबंई। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्‍या में बढ़ोतरी चिंता का कारण बनती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में 500 से ज्यादा मामले आ रहे थे। मायानगरी मुंबई में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। क्या महाराष्ट्र फिर से कोरोनावायरस का हॉट स्पॉट बन रहा है। मुंबई में भी कोरोना मरीजों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। हालांकि अच्छी बात यह है कि किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। 
 
खबरों के मुताबिक अप्रैल के मुकाबले में मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या में 231 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। मुंबई और पुणे में कोरोना के सबसे अधिक केस सामने आ रहे हैं। राज्य सरकार ने जोर देकर कहा कि वह स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है और मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधों पर फैसला करेगी।
रविवार को राज्य में कोविड-19 के 550 मामले आए थे। सोमवार को 431 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 78,86,375 हो गई। मुंबई में भी कोरोना मरीजों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। खबरों के मुताबिक अप्रैल के मुकाबले में मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या में 231 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। 
 
आंकड़ों के मुताबिक सोमवार तक शहर में 215 कोरोना मरीज भर्ती हुए, जो कि अप्रैल के मुकाबले 65 प्रतिशत अधिक है।  हाल ही में महाराष्ट्र में पहली बार कोरोना के B.A 4 और 5 वैरिएंट मिला था। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बीए 4 वैरिएंट के 4 मरीज मिले थे, वहीं तीन मरीजों में बीए 5 वैरिएंट की पुष्टि हुई है। होल जिनोमिक सिक्वेसिंग के ताजी रिपोर्ट के मुताबिक कुल आठ मरीजों में बीए 4 और बीए 5 वैरिएंट की पुष्टि हुई थी।
 
CM ने की थी मास्क पहनने की अपील : कोरोना (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम उद्धव ठाकरे ने लोगों के मास्क पहनने की अपील की है।
 
मंत्री ने दी थी लॉकडाउन की चेतावनी : मुंबई शहर के संरक्षक मंत्री असलम शेख ने महाराष्ट्र में फिर से कोरोना प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि यदि राज्य में दैनिक कोरोना मामले एक हजार से अधिक पहुंच जाते हैं, तो एक बार फिर लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

असलम ने कहा कि था कि जिस गति से मरीज बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए प्रतिबंध लगाना होगा। एयरलाइंस पर प्रतिबंध अभी भी लागू हैं। अगर लोग ध्यान नहीं देते हैं, तो प्रतिबंधों की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

LIVE: स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का दावा

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

BJP में बड़ा फेरबदल: विनोद तावड़े को UP, सतीश पूनिया को पंजाब और तरुण चुघ को गुजरात की जिम्मेदारी

भारत से सीख ले अमेरिका! ट्रंप ने की वोटर ID अनिवार्य करने की मांग, CEC ज्ञानेश कुमार का लिया नाम

हेमंत सोरेन के फैसले के बाद झारखंड में छात्र आंदोलन खत्म, लेकिन CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र

अगला लेख