Daily Horoscope
✕

उद्धव सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेंगे 50 हजार

महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों या निकट संबंधियों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है।

Updated: शुक्रवार, 26 नवंबर 2021 (22:31 IST)
महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों या निकट संबंधियों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। गौरतलब है कि देश में कोरोनावायरस का सबसे ज्यादा प्रकोप महाराष्ट्र में था।

खबरों के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना से जान गंवाने वालों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने यहां कोरोना महामारी की वजह से जान गंवाने वालों के परिजनों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दिए जाने का ऐलान किया है।

उल्‍लेखनीय है कि देश में कोरोनावायरस का सबसे ज्यादा प्रकोप महाराष्ट्र में था। अन्य राज्यों की तुलना में यहां पर बड़ी संख्या में लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में अब तक 1 लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि सामाजिक कार्यकर्ता महाराष्ट्र सरकार की इस मदद राशि के अपर्याप्त होने का हवाला देते हुए इसका विरोध कर रहे हैं।

गौरतलब है कि राज्‍य में कोरोना के 1172 नए मरीज पाए गए हैं। पिछले 24 घंटे में 20 लोगों की कोरोना से मौत हुई है, जबकि 1399 मरीज ठीक हो हुए हैं।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

ईरान में भीषण सड़क हादसा, कर्मचारियों को ले जा रही बस पलटी, 12 की मौत, 16 घायल

कश्मीर के गुलमर्ग में कड़ाके की ठंड, तापमान माइनस 2.5 डिग्री तक लुढ़का

Weather Update : कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं कोहरे का अलर्ट

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

अगला लेख