suvichar

महाराष्ट्र में Corona के 9844 नए मामले, 197 और लोगों की मौत

Updated: शुक्रवार, 25 जून 2021 (00:05 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 9844 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 60 लाख से अधिक हो गई, वहीं संक्रमण से 197 रोगियों की मौत हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।

स्वास्थ्य विभाग ने बयान जारी कर बताया कि राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 60,07,431 हो गई है। इसने कहा कि 197 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की कुल संख्या 1,19,859 हो चुकी है। इनमें से 149 लोगों की मौत पिछले 48 घंटे में हुई है और 48 लोगों की मौत पिछले हफ्ते हुई है।

विभाग ने बताया कि राज्य में कोविड-19 से ठीक होने की दर अब 95.93 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर बढ़कर दो फीसदी हो गई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 9371 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिली है जिससे ठीक होने वालों की संख्या 57,62,661 हो गई है।

बयान में बताया गया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,21,767 है। पिछले 24 घंटे में 2,32,578 लोगों की कोरोनावायरस की जांच हुई जिससे अभी तक कुल 4,03,60,931 लोगों की कोरोनावायरस की जांच हो चुकी है।
ALSO READ: खुशखबर, Coronavirus के हर वैरिएंट का खात्मा करेगी यह वैक्सीन!
बयान के मुताबिक मुंबई महानगर में 773 नए मामले आए और दस लोगों की मौत हो गई जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 7,22,736 और मृतकों की कुल संख्या 15,348 हो चुकी है।

विभाग ने बताया कि मुंबई संभाग में 2312 मामले सामने आए और 47 लोगों की मौत हुई जिनमें से 31 रायगढ़ जिले के थे। इसने बताया कि इससे क्षेत्र में कुल संक्रमितों की संख्या 15,83,950 हो चुकी है जबकि मृतकों की संख्या 31,581 हो गई है।
ALSO READ: COVID-19 : लार के नमूने से हो सकेगी Coronavirus की जांच
नासिक संभाग में 748 नए मामले और 12 लोगों की मौत हुई है। पुणे संभाग में 2465 नए मामले और 40 लोगों की मौत हुई है। बयान में बताया गया कि नागपुर संभाग में 101 नए संक्रमण के मामले आए और दो लोगों की मौत हुई।(भाषा)

Show comments

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

सभी देखें

कृति सेनन के राखी विज्ञापन पर क्यों मचा विवाद? राहुल गांधी के समर्थन से फिर गरमाई बहस, कंगना ने दिया था बयान

India China Relations : भारत-चीन संबंधों में आई नई गर्माहट, अजीत डोभाल का बड़ा बयान, बोले- मोदी-शी जिनपिंग ने दी स्पष्ट दिशा

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी नहीं देगी मध्यप्रदेश सरकार!

अगला लेख