suvichar
✕

Maharashtra में Corona के 1885 नए मामले, मुंबई में omicron के BA.5 सब-वेरिएंट का पहला केस मिला

Updated: सोमवार, 13 जून 2022 (22:40 IST)
मुंबई। देश में कोरोना मामलों में फिर से बढ़ोतरी हो गई है। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के 1885 नए मामले सामने आए हैं। इस बीच मुंबई बीए.5 सब वेरिएंट का पहला केस सामने आया है। मुंबई में कोरोनावायरस के 1,118 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि किसी की मौत नहीं हुई है। देश में ओमिक्रॉन के कारण वैश्विक महामारी की तीसरी लहर आई थी।
 
मुंबई में कोरोनावायरस संक्रमण के ओमिक्रॉन वैरिएंट के बीए.4 उपस्वरूप के तीन मामले और बीए.5 सब वैरिएंट का एक मामला सामने आया है तथा ये सभी मरीज बीमारी से उबर चुके हैं। बीए.4 और बीए.5 कोरोना वायरस के अत्यंत संक्रामक ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब वैरिएंट हैं। देश में ओमिक्रॉन के कारण वैश्विक महामारी की तीसरी लहर आई थी।
ALSO READ: राहुल गांधी से ED की पूछताछ खत्म, नेशनल हेराल्ड केस में 8.30 घंटे तक हुए सवाल-जवाब
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नगर निगम द्वारा संचालित कस्तूरबा अस्पताल की प्रयोगशाला की एक रिपोर्ट ने महानगर में तीन रोगियों में बीए.4 सब वैरिएंट और एक मरीज में बीए.5 स्वरूप पाए जाने की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नगर निगम द्वारा संचालित कस्तूरबा अस्पताल की प्रयोगशाला की एक रिपोर्ट ने महानगर में तीन रोगियों में बीए.4 उपस्वरूप और एक मरीज में बीए.5 स्वरूप पाए जाने की पुष्टि की है। उसने बताया कि इन चार मरीजों में 2 लड़कियां और 2 पुरुष हैं। लड़कियों की आयु 11 साल है और पुरुषों की आयु 40 से 60 वर्ष के बीच है। विभाग ने कहा, ‘‘सभी मरीजों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी कर ली है और बीमारी से उबर गए हैं।
मुंबई में 1118 नए मामले : मुंबई में सोमवार को कोरोना वायरस के 1,118 नए मामलों की पुष्टि हुई और किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई। रविवार की तुलना में 38 फीसदी कम मामले आए हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि महानगर में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 11,331 हो गई है।
 
बीएमसी के बुलेटिन के मुताबिक इसी के साथ शहर में कोविड के मामले बढ़कर 10,81,865 पहुंच गए हैं जबकि मृतक संख्या 19,573 है। रविवार को मुंबई में 1803 मामले मिले थे और दो संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई थी। बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 676 मरीज़ उबरे हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 10,50,961 पहुंच गई है। शहर की संक्रमण दर 11.61 फीसदी है।
 
महाराष्ट्र में 1885 नए मामले : महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 1,885 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 79,12,462 हो गई तथा एक और मरीज की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या 1,47,871 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र में सोमवार को दैनिक मामलों की संख्या में रविवार की तुलना में 36 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को राज्य में 2,946 लोग संक्रमित पाए गए थे और दो लोगों की मौत हुई थी।
 
नमूनों की जांच कम : महाराष्ट्र में सोमवार को आमतौर पर दैनिक मामलों की संख्या कम रहती है, क्योंकि सप्ताहांत पर अपेक्षाकृत कम नमूनों की जांच की जाती है। महाराष्ट्र में उपचाराधीन रोगियों की संख्या अब 17,480 है, जिनमें से मुंबई में सर्वाधिक 11,331 मरीज हैं और ठाणे जिले में 3,233 मरीज है। बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में बीते 24 घंटे में कुल 774 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 77,47,111 हो गई है। राज्य में मरीजों के संक्रमण से उबरने की दर 97.91 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.86 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत रायगढ़ जिले में हुई।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

रन फॉर यूनिटी मैराथन में बवाल, प्रतिभागियों ने तोड़ी कुर्सियां, सर्टिफिकेट के लिए छीना-झपटी

CJP नेता सौरभ दास की हाई-प्रोफाइल दिवाली पार्टी, 75 मेहमानों की लिस्ट में इन दिग्गजों का नाम?

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

2.1 अरब डॉलर की पैट्रियट मिसाइल डील को अमेरिका की हरी झंडी, जेलेंस्की ने क्यों उठाई जल्द डिलीवरी की मांग?

यूपी MLC चुनाव से BJP के लिए सबक, कट सकते हैं 50% से ज्यादा विधायकों के टिकट

अगला लेख