suvichar

उज्जैन : 80 दिन बाद 28 जून से फिर खुलेगा महाकाल मंदिर

Updated: रविवार, 27 जून 2021 (15:31 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर को 80 दिन बाद सोमवार से दोबारा श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। महाकाल मंदिर की प्रबंध समिति ने रविवार को यह जानकारी दी। प्रबंध समिति ने बताया कि इस मंदिर को प्रदेश में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए इस साल 9 अप्रैल से आम जनता का प्रवेश बंद कर दिया गया था। पिछले साल शुरू हुए इस महामारी के चलते मंदिर को दूसरी बार बंद करना पड़ा था।

उज्जैन महाकाल मंदिर की प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक आरके तिवारी ने बताया, यह (महाकाल मंदिर) कल सुबह छह बजे फिर से श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा। उन्होंने कहा कि हालांकि मंदिर के गर्भगृह एवं नंदी हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

तिवारी ने बताया, मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। मंदिर में उन्हीं को प्रवेश दिया जाएगा, जो कोविड-19 का कम से कम एक टीका लगा चुके होंगे या जिनकी 48 घंटे पहले कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आई हो। प्रवेश करते समय श्रद्धालुओं को इसका सर्टिफिकेट दिखाना होगा।

उन्होंने कहा कि हर दिन सुबह छह बजे से शाम आठ बजे तक 3,500 श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए दो-दो घंटे के सात स्लॉट बनाए गए हैं और एक स्लॉट में केवल 500 लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी।तिवारी ने बताया कि मंदिर में कोविड-19 दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

उन्होंने कहा, श्रद्धालुओं को दो गज की दूरी एवं मास्क पहनने जैसे कोविड-19 के लिए बनाए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। तिवारी ने बताया कि कोविड-19 महामारी के शुरू होने से पहले प्रतिदिन करीब 20,000 लोग इस मंदिर के दर्शन करने आया करते थे।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 175 किलोमीटर की दूरी पर धार्मिक नगरी उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर, भगवान शिव के देश के 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार उज्जैन जिले में शनिवार को कोरोनावायरस का एक भी नया संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया और न ही किसी की मौत हुई।(भाषा

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख