ramcharitmanas
✕

टीकाकरण महाअभियान-2 में 40 लाख से अधिक वैक्सीनेशन कर मध्यप्रदेश ने बनाया रिकॉर्ड

Updated: गुरुवार, 26 अगस्त 2021 (23:52 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए 25 और 26 अगस्त को चलाए गए 2 दिवसीय टीकाकरण महाअभियान-2 में 40 लाख से‌ अधिक लोगों को वैक्सीन लगाकर मध्यप्रदेश ने देश में नया रिकॉर्ड बनाया है।

वैक्सीनेशन महाअभियान-2 के पहले दिन 25 अगस्त को 24 लाख से अधिक और‌ गुरुवार को दूसरे दिन 26 अगस्त को 16 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई है।

प्रदेश में वैक्सीनेशन को बढ़ाने के लिए 25 और 26 अगस्त को टीकाकरण महाअभियान-2 संचालित किया गया था। दो दिवसीय इस महाअभियान में 40 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
ALSO READ: सरकार ने बताया, क्‍यों वैक्‍सीन से ज्‍यादा जरूरी है मास्‍क, आने वाले 2 महीने हैं अहम
महाअभियान के पहले दिन 25 अगस्त को सर्वाधिक रिकॉर्ड 24 लाख 20 हजार 374 व्यक्तियों को वैक्सीन डोज लगाई गई, जबकि इस दिन 21 लाख 30 हजार वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था।
ALSO READ: COVID-19 : केंद्र सरकार की चेतावनी, खत्म नहीं हुई दूसरी लहर, वैक्सीन बचाव की गारंटी नहीं, लापरवाही पड़ सकती है भारी
महाअभियान के दूसरे दिन भी निर्धारित लक्ष्य 10 लाख की जगह 16 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन डोज लगाने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। प्रदेश में वैक्सीनेशन के लिए अपनाई गई रणनीति में अधिक से अधिक व्यक्तियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख