dharma sangrah

कोरोना मरीजों के रिकवरी रेट में देश में दूसरे नंबर पर मध्यप्रदेश, डॉक्टर से जानें मरीजों के स्वस्थ होने का राज

Updated: मंगलवार, 2 जून 2020 (11:22 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट 60 फीसदी के उपर पहुंचा गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 8283 मामले सामने आ चुके है जिसमें से 5003 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर पहुंच गए है। इसके साथ मध्य प्रदेश कोरोना के मरीजों के रिकवरी में राजस्थान के बाद देश में दूसरे नंबर का राज्य बन गया है। 
 
प्रदेश के कोरोना से सबसे अधिक संक्रमित भोपाल और इंदौर में लगातार मरीजों के ठीक  होने का सिलसिला जारी है। भोपाल में अब तक कोरोना पॉजिटिव 1042 और इंदौर में 2029 पॉजिटिव मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर  अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंच गए।
 
भोपाल में कोविड अस्पताल के रूप में चिन्हित चिरायु हास्पिटल से अब तक एक हजार से अधिक मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके है। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के चिरायु अस्पताल से 1000 से अधिक रोगियों का स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने को एक उपलब्धि बताते हुए कहते है कि देश में बहुत कम चिकित्सा संस्थान इतना बेहतर कार्य कर पाये हैं। 
 
उन्होंने कहा कि सही समय पर मरीजों  की पहचान और इलाज से कोरोना पॉजिटिव रोगियों के रिकवर होने की दर काफी बढ़ी है और अब मध्यप्रदेश देश में रिकवरी रेट में दूसरे क्रम पर है। इसके बाद भी प्रत्येक रोगी के उपचार के साथ ही संदिग्ध रोगियों की देखरेख भी गंभीरतापूर्वक की जाये।
चिरायु हास्पिटल के संचालक डॉक्टर अजय गोयनका कहते हैं कि कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए जरूरी है कि पहले ये जान लेना कि कोरोना वायरस कौन से ऑर्गन को पहले ज्यादा इफेक्ट करता है, उसको सहीं करना होगा और ये भी देखना होगा कि कहीं वह कैटेगरी तो नहीं बना रहा। 
 
डॉक्टर गोयनका कहते हैं कि जितना जल्दी कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की पहचान हो जाएगी उतना ही ठीक होने की दर भी ज्यादा रहेगी। वह कहते हैं कि अगर आपको सर्दी, जुकाम और बुखार है तो जिनता आप आराम कर लेंगे और चार से पांच लीटर पानी लेने के साथ विटामिन सी और जिंक और प्रोटीन की मात्रा बढ़ा लेंगे उतना जल्दी आप कोरोना को मात दे देंगे। कोरोना को हराने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहते हैं कि सुबह - शाम एक गिलास दूध, भोजन में दाल और रोज एक फल लेंगे तो आप कोरोना को मात दे देंगे। 
 
कोरोना मरीजों  के इलाज में जुटे डॉक्टर गोयनका कहते हैं कि कोरोना वायरस से शरीर में मिनरल्स और प्रोटीन का ब्रेकडाउन होता है ऐसे उसकी कमी को पूरा करने की जरूरत है।  
 
वह कहते हैं कि अगर आप कोरोना की बीमारी से घबरा नहीं और ये विश्वास रखने की जरूरत है कि आप जीतेंगे। वह कहते हैं कि आप जितना बिस्तर पर आराम करेंगे उतना ही कम ऑक्सीजन की आपको जरूरत होगी ऐसे में कोरोना आपका कुछ नहीं कर पाएगा।  
 
डॉक्टर गोयनका कोरोना को एक संक्रामक बीमारी बातते हुए कहते हैं कि इसका वायरस नाक और मुंह के रास्ते शरीर में प्रवेश कर कुछ खास अंगों जैसे फेफेड़े,लीवर, किडनी और हद्रय को  नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है ऐसे में इसके इलाज के लिए अर्ली ऑक्सीजन थैरेपी बहुत कारगर साबित हो रही है।.
 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

यूपी में योगी सरकार का बड़ा 'सेवा संकल्प अभियान', 17 सितंबर से गांव-गांव होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

'डरो मत, मैं साथ हूं': पिता पर हमले के बाद निशु आजाद के समर्थन में आए राहुल गांधी

770 करोड़ के डिफेंस सौदे पर बवाल, एस्टोनिया के रक्षा मंत्री का इस्तीफा, क्या है मामले का भारत से कनेक्शन?

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: GSRTC में 2510 हेल्पर पदों पर ऑनलाइन भर्ती शुरू

फ़िल्म "हनुमान अंश" के गायक सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख