ramcharitmanas

कोरोनाकाल में प्री प्राइमरी और प्राइमरी के बच्चों की भी होगी ऑनलाइन क्लास

Updated: शुक्रवार, 31 जुलाई 2020 (12:16 IST)
कोरोनाकाल में मध्यप्रदेश में प्री प्राइमरी के बच्चों की पढ़ाई भी अब ऑनलाइन शुरु होगी। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते ही सरकार ने 31 अगस्त तक स्कूलों के खुलने पर पहले ही रोक लगा दी है। ऐसे में पढ़ाई को सुचारू रूप से चलाने के लिए अब स्कूलों में डिजिटल शिक्षा प्रारंभ की जाएगी। 
 
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक प्री प्राइमरी के बच्चों को ऑनलाइन क्लास के लिए सप्ताह में 3 दिन और प्रतिदिन 30 मिनट का समय तय किया गया है। इसके अलावा पहली से आठवीं तक की कक्षाओं में सप्ताह में 5 दिन तथा हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल में सप्ताह में 6 दिन ऑनलाइन पढ़ाई की जाएगी।
ALSO READ: कोरोनाकाल में घर बैठकर ही एग्जाम दें सकेंगे यूजी और पीजी के फाइनल ईयर के स्टूडेंट
प्रदेश सरकार ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ऑनलाइन डिजिटल शिक्षण के संबंध में जारी निर्देशों के बाद यह आदेश जारी किए है। अब तक मध्यप्रदेश में प्री प्राइमरी और प्राथमिक कक्षाओं के ऑनलाइन संचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी थी।

गांवों में टीवी के माध्यम से शिक्षा – इसके साथ मध्यप्रदेश में कोरोना संकट काल में गांवों में टीवी के माध्यम से शैक्षणिक सामग्री पहुंचाने एवं शिक्षा देने की व्यवस्था की जाएगी। इससे विद्यार्थी अपने घर बैठे ही टीवी पर शैक्षणिक सामग्री प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए रिलायंस कंपनी "जिओ टीवी एप" की सेवा प्रदेश में निशुल्क देगी। इस कार्य को अभियान के रूप में जन सहयोग से किया जाए। 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

अगला लेख