suvichar
✕

COVID-19 in MP : मध्य प्रदेश में Corona के 2240 नए मामले, 30 लोगों की मौत

Updated: शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020 (23:47 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 2240 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 83619 तक पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 30 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 1691 हो गई है।

राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोनावायरस के संक्रमण से इंदौर में छह, ग्वालियर में पांच, भोपाल में चार, जबलपुर, सागर, विदिशा, शहडोल एवं हरदा में दो-दो और शिवपुरी, रतलाम, धार, दमोह एवं नरसिंहपुर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया, राज्य में अब तक कोरोनावायरस से सबसे अधिक 444 मरीजों की मौत इन्दौर में हुई है, जबकि भोपाल में 319, उज्जैन में 83, सागर में 69, जबलपुर में 106, ग्वालियर में 79, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 26, रतलाम में 28 एवं खरगोन में 33 लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।
ALSO READ: केंद्र सरकार के निर्देश, Corona मरीज को ऑक्सीजन की आपूर्ति करें राज्‍य
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 326 नए मामले इंदौर जिले में आए हैं, जबकि भोपाल में 235, ग्वालियर में 188, जबलपुर में 170, नरसिंहपुर में 66 एवं खरगोन में 63 नए मामले आए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 83,619 संक्रमितों में से अब तक 62,936 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 18,992 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 1651 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 6,484 निषिद्ध क्षेत्र हैं।(भाषा)

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख