dharma sangrah

इंदौर में 8 और नए कोरोना पॉजिटिव मिले, मप्र में संख्‍या 100 के पार

Updated: गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (22:09 IST)
इंदौर। शहर में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इंदौर में 8 और नए मरीज कोरोना पॉजिटिव के सामने आने के बाद ताबड़तोड़ अरबिंदो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। संक्रमितों की लगातार बढ़ती संख्या ने प्रशासन के साथ ही आम जनता की चिंता को भी बढ़ा दिया है। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 106 के करीब पहुंच गया है।
 
एसडीएम अंशुल खरे के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम को पहले असरावद खुर्द में बनाए गए नए छात्रावास में जांच के दौरान 8 नए मरीज पाए गए। इन्हें तुरंत अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया। 8 नए मामले सामने आने के शहर में संक्रमितों की संख्या 83 हो गई है।
 
हमला करने वालों पर रासुका : शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के एक स्थानीय मरीज के संपर्क में आए लोगों को ढूंढने गए डॉक्टर और नर्स के दल पर पथराव करने वाले लोगों में से 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देर शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बड़ा फैसले लेते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाने के आदेश दिए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
ईंटो से हुआ था हमला : तहसीलदार चरणसिंह हुड्डा ने कहा कि परसों कलेक्टर साहब ने एक सर्वे टीम बनाई थी। दो दिन स्थिति सामान्य थी। कल हम किसी से पूछताछ कर रहे थे, तभी बड़ी-बड़ी ईंटों से हम पर हमला कर दिया गया। हम गाड़ी में बैठे जब मैंने साइड ग्लास से देखा तो 50-60 लोग हम पर हमला कर रहे थे। 
 
नहीं हारी हिम्मत : तहसीलदार चरण सिंह हुड्डा ने कहा कि घटना के बाद शहर काज़ी ने हमें खुद फोन किया कि सर आप शहर के किसी भी इलाके में जाएं, मुस्लिम समाज आपकी पूरी मदद करेगा। हमारे डॉक्टरों की टीम इतनी हिम्मत है कि वह कह रही है कि फिर चलेंगे सर। कोई दिक्कत नहीं घटना घटती रहती है।

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

Hero Vida VX2 Go : नई फिक्स्ड बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया वेरिएंट, 128 किमी रेंज; कीमत 1.13 लाख रुपए

हाईवे पर चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई, 16 लाख रुपए से ज्यादा की विदेशी शराब जब्त, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान 6 दिन तक पथराव, 244 पुलिसकर्मी और 209 नागरिक घायल, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Sawan 2026 : सावन में आस्था का ज्वार, शिवालयों की घंटियों संग गूंजा 'बम-बम भोले', कांवड़ियों से गुलजार हुए बाजार, योगी सरकार ने किए पुख्ता इंतजाम

Delhi Earthquake : दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.9 रही तीव्रता

अगला लेख