Daily Horoscope
✕

कोरोनाकाल में मध्यप्रदेश में जेल बंदियों के लिए ई-मुलाकात व्यवस्था का शुभारंभ

Updated: शुक्रवार, 31 जुलाई 2020 (13:28 IST)
भोपाल। कोरोनाकाल में प्रदेश के जेल विभाग ने जेल में बंद बंदियों के लिए एक अनूठी पहल की है। कोरोना वायरस के संक्रमण केचलते पिछले करीब 5 महीनों से जेलों में बंद विचाराधीन बंदी अपने परिजनों से दूर है, ऐसे में जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा की पहल पर जेल विभाग ने बंदियों से वर्चुअल मुलाकात की शुरुआत की है।
ALSO READ: कोरोनाकाल में प्री प्राइमरी और प्राइमरी के बच्चों की भी होगी ऑनलाइन क्लास
आज जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ई-मुलाकात का शुभारंभ किया। इस दौरान परिजनों ने जेल में बंद अपने परिजनों से मुलाकात भी की। इस सुविधा के तहत जेल में बंदी अब महीने में एक बार अपने परिजनों से ई-मुलाकात कर सकेंगे।

इस सुविधा के लिए जेल अधीक्षक को आवेदन करना होगा। योजना का शुंभारत करते हुए मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना के चलते जेल में बंद कैदी अपने परिजनों से मुलाकात नहीं कर पा रहे थे, इसलिए ई-मुलाकात सेवा का शुंभारभ किया गया है। त्योहारों से पहले  इसके तहत घर पर बैठकर की मुलाकात कर सकेंगे। इस मौके पर डीजी जेल संजय चौधरी भी उपस्थित थे।   
ALSO READ: मास्क नहीं लगाने पर मंत्रियों पर भी लगेगा जुर्माना,राजनीतिक कार्यक्रमों पर 14 अगस्त तक रोक
जेल विभाग की अपने आप में अनूठी व्यवस्था के शुभारंभ पर भोपाल की रहने वाले एक मुस्मिल परिवार ने जेल में बंद अपने बेटे से ई-मुलाकात के जरिए जब बात की तो वह भावुक हो गई। इसके साथ भोपाल की रहने वाली पूनम ने अपने भाई से फोन पर वीडियो कॉल के जरिए बात कर रक्षाबंधन की बधाई दी। 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

सोन‍िया गांधी की क‍िताब पर क्‍यों मचा है बवाल, सोशल मीड‍िया में छ‍िड़ी बहस, लेखक से लेकर आम यूजर्स हुए आमने- सामने

स्वच्छ सर्वेक्षण में काशीपुर और रुद्रपुर ने मारी बाजी, सीएम धामी ने दी बधाई

प्रवासी उत्तराखंड दिवस पर CM धामी का खास संदेश, प्रवासियों को बताया देवभूमि का ब्रांड एंबेसडर

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी

लद्दाख में फिर गरमाई सियासत: सोनम वांगचुक का दावा—घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात, मुझे किया गया 'हाउस अरेस्ट'

अगला लेख