Hanuman Chalisa
✕

फ्रांस में नहीं लगेगा LockDown, कोरोना से जंग में बूस्टर डोज बना हथियार

Updated: शुक्रवार, 26 नवंबर 2021 (09:21 IST)
पेरिस। फ्रांस ने देश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले चिंताजनक रूप से बढ़ रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद सरकार ने देश में फिर से लॉकडाउन लगाने के बजाय सभी वयस्कों को कोविड-19 रोधी टीके की 'बूस्टर डोज' (अतिरिक्त खुराक) देने का फैसला किया है। फ्रांस में कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या 30,000 से पार चली गई है। अस्पतालों में भर्ती होने और संक्रमण से मौत के मामले भी बढ़ रहे हैं।
 
फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरन ने जानकारी देते बताया कि इस दौरान उन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी और तीसरी खुराक के बीच के अंतराल को 6 से 5 महीने तक कम करने की घोषणा की तथा राष्ट्रव्यापी 'बूस्टर' अभियान शुरू करने के लिए फ्रांस के पास पहले से ही पर्याप्त टीके उपलब्ध हैं।
 
वेरन ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने और कोविड-19 के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने पर जोर देते हुए कहा कि अगर किसी ने 'बूस्टर डोज' नहीं ली, तो उसका 'कोविड-19 पास' अमान्य माना जाएगा। यह 'पास' कई बंद स्थानों पर जाने के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों में टीका लगवा चुके लोगों की तुलना में 10 गुना वैसे मरीज हैं, जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है। संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मोरक्को ने शुक्रवार से अगले आदेश तक फ्रांस आने-जाने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगा दी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख