sundarkand

चीन से मिली खुशखबरी, वुहान का बड़ा अस्थायी अस्पताल किया बंद, Lockdown हटा

Updated: बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (15:58 IST)
बीजिंग/वुहान। चीन ने कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से कमी आने के बाद फरवरी में बनाए अपने सबसे बड़े अस्थायी अस्पतालों में से एक को बुधवार को बंद कर दिया। यह अस्पताल कोविड-19 के केंद्र वुहान में संक्रमण के मरीजों के उपचार के लिए 10 दिन के भीतर बनाया गया था।
 
एक आधिकारिक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि देशभर से मध्य हुबेई प्रांत में तैनात किए गए हजारों चिकित्सा कर्मी भी मिशन पूरा होने के बाद वुहान छोड़कर जा चुके हैं। सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' ने बताया कि मध्य चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में अस्थायी लीशेनशान (वज्र देव पर्वत) अस्पताल ने कोविड-19 के मामले थमने के बाद बुधवार को कामकाज बंद कर दिया। 
ALSO READ: ‘वुहान वायरस’ अब और नहीं, अमेरिका-चीन में खत्म हुआ वाकयुद्ध
वुहान में कोविड-19 के रोगियों के उपचार के लिए 10 दिन के भीतर 1,000 से अधिक बिस्तरों की क्षमता वाले 2 अस्पताल बनाए गए थे। यह अस्पताल उनमें एक था।
 
इन 2 अस्पतालों के अलावा चीन ने कोविड-19 के रोगियों को पृथक रखने तथा उनका उपचार करने के लिए 14 अतिरिक्त अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र भी बनाए थे। इन सभी को पिछले दिनों बंद कर दिया गया।
 
कोरोना वायरस के संक्रमण की शुरुआत में महामारी का केंद्र बनकर उभरे वुहान शहर में रोगियों के उपचार के लिए यह अस्पताल बनाया गया था। सरकारी अखबार 'चाइना डेली' ने बुधवार को खबर प्रकाशित की कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए हुबेई भेजे गए सैकड़ों चिकित्साकर्मियों के अंतिम बैच को भी वुहान से रवाना कर दिया गया है।
ALSO READ: Corona virus : चीन में लाखों हुए बेरोजगार, गरीबी दूर करने की चुनौतियां बढ़ीं
चीन ने वुहान में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आने के साथ ही हुबेई में 42,000 चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों को तैनात कर दिया था। सरकार ने इसके बाद 23 जनवरी से वुहान में लॉकडाउन लागू करके संक्रमण पर रोकथाम की दिशा में बड़ा कदम उठाया। लॉकडाउन 8 अप्रैल को समाप्त कर दिया गया। 
 
मंगलवार को हुबेई प्रांत में नोवेल कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आने के बाद अस्थायी अस्पताल को बंद कर दिया गया। (भाषा)

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

कंप्यूटर साइंस फैकल्टी ने पद्मश्री डॉ. जनक पलटा मगिलिगन से सीखे सतत जीवनशैली के गुर

बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी 'हनुमान अंश' देखकर भावुक हुए सीएम धामी, कलाकारों की जमकर की तारीफ

बिहार में बाढ़ का तांडव: गंगा समेत 7 नदियां उफान पर, 12 जिलों में 22 लाख से ज्यादा प्रभावित

बागपत में दर्दनाक सड़क हादसा: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप वैन पलटने से 6 श्रद्धालुओं की मौत

DU के पास बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में 5 मंजिला हॉस्टल इमारत ढही, 7 छात्रों की मौत से मचा कोहराम

अगला लेख