Daily Horoscope
✕

दिल्ली में आज से अनलॉक, महाराष्ट्र में बढ़ा लॉकडाउन, जानिए देश के अन्य राज्यों में क्या खुला और क्या है बंद

Updated: सोमवार, 31 मई 2021 (08:11 IST)
नई दिल्ली। हरियाणा, ओडिशा और तेलंगाना रविवार को उन राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में शामिल हो गए, जिन्होंने कोविड-19 के चलते लागू लॉकडाउन को बढ़ा दिया है जबकि उत्तर प्रदेश तथा जम्मू कश्मीर ने कम उपचाराधीन रोगियों वाले जिलों में पांबिदयों में आंशिक ढील देने की घोषणा की। हालांकि रात्रि कर्फ्यू तथा सप्ताहांत लॉकडाउन लागू रहेगा। दिल्ली में आज अनलॉक होगा जबकि महाराष्ट्र में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। जानिए राज्यों में कैसी रहेगी पाबंदी-
 
दिल्ली में आज से ढील : देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कहर से थोड़ी राहत मिलने लग गई है। ऐसे में दिल्ली में आज से कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। आज यानी 31 मई से दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है। अनलॉक की प्रक्रिया के पहले हफ्ते में फैक्टरी और कंस्ट्रक्शन को ही अनुमति दी गई है। कोरोना के मामलों में लगातार आ रही कमी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने यह फैसला लिया है। हालांकि दिल्ली मेट्रो इस हफ्ते भी बंद रहेगी और गैर जरूरी सेवाओं के लिए भी कर्फ्यू 7 जून सुबह 5 बजे तक के लिए पहले की तरह ही जारी रहेगा। लॉकडाउन के दौरान इंडस्ट्रियल एरिया में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, प्रोडक्शन यूनिट और कंस्ट्रक्शन साइट्स पर कामगारों और कर्मचारियों को जाने की अनुमति होगी लेकिन उन्हें आवाजाही के लिए ई-पास लेने होंगे
 
महाराष्ट्र में बढ़ा लॉकडाउन : महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को राज्य में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां रविवार को 15 जून तक बढ़ा दीं और यह घोषणा भी की कि कोविड-19 की संक्रमण दर और ऑक्सीजन बिस्तरों की उपलब्धता के आधार पर पाबंदियों में ढील दी जाएगी।
 
सरकार ने एक आदेश में कहा कि जिन नगर निगमों एवं जिले में संक्रमण की दर 10 फीसदी से नीचे है और ऑक्सीजन वाले बिस्तर 40 फीसदी से कम भरे हैं, उन जगहों पर प्रतिष्ठानों, दुकानों एवं अन्य सेवाओं का समय सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक किया जा सकता है जो फिलहाल सुबह सात बजे से दोपहर 11 बजे तक ही है।
 
इसी तरह, जिन नगर निगमों एवं जिलों में संक्रमण की दर 20 फीसदी से अधिक है और ऑक्सीजन वाले 75 फीसदी बिस्तरों पर मरीज भर्ती हैं, ऐसे जिलों में किसी भी व्यक्ति को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। आदेश के मुताबिक, आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में नहीं आने वाली दुकानें एवं प्रतिष्ठानों को खोले जाने के संबंध में निर्णय स्थानीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा लिया जाएगा।
 
तेलंगाना : लॉकडाउन को रविवार को और 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया। हालांकि लोगों को हर दिन सुबह 6 बजे से दोपहर एक बजे तक रियायत मिलेगी। मौजूदा लॉकडाउन की मियाद आज खत्म हो रही थी। मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के दफ्तर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मंत्रिमंडल ने राज्य में लागू लॉकडाउन को कल (31 मई) से अगले 10 दिनों तक जारी रखने का फैसला किया है।
 
उड़ीसा : ओडिशा सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन और 16 दिन यानी 17 जून तक के लिए बढ़ाने की रविवार को घोषणा की। लॉकडाउन का दूसरा चरण एक जून को सुबह 5 बजे खत्म होना था।
 
हरियाणा : हरियाणा में कोविड-19 की रोकथाम के लिए लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए यानी सात जून तक बढ़ा दिया गया। राज्य सरकार ने दुकानें खोलने के वक्त और मॉल पर लगाई गई पाबंदियों में ढील देने की जानकारी भी दी।
 
यूपी में 20 जिलों में पाबंदी : उत्तरप्रदेश सरकार ने कोविड संक्रमण के चलते राज्य में लागू कोरोना कर्फ्यू में सुबह सात बजे से शाम बजे तक की ढील दी है और अब शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। हालांकि रविवार तक 600 से अधिक सक्रिय मामले वाले 20 जिलों को यह सुविधा नहीं मिलेगी।
 
जम्मू-कश्मीर : केन्द्र शासित प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कोरोना कर्फ्यू केवल रात्रि और सप्ताहांत में लागू रहेगा। हालांकि शैक्षिक संस्थान 15 जून तक बंद रहेंगे जबकि सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स , क्लब, जिम, मसाज सेंटर और भुगतान आधारित पार्क अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है।
 
1 जून से मध्यप्रदेश में छूट : मध्यप्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू में एक जून से चरणबद्ध तरीके से छूट देने को मंजूरी दे दी है। राज्य में सप्ताहांत कर्फ्यू जारी रहेगा।

पंजाब : कोरोना कर्फ्यू को 10 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने  गुरुवार को कोरोना से जुड़ी पाबंदियों की अवधि बढ़ाने का ऐलान किया था।
 
पश्चिम बंगाल : 15 जून तक कोरोना संबंधी प्रतिबंध लागू रहेंगे। यह 30 मई को खत्म हो रहा था लेकिन इसे बढ़ा दिया गया है। राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद कोरोना के मामले रफ्तार से बढ़े हैं।
 
राजस्थान और झारखंड : राजस्थान में 8 जून तक लॉकडाउन लागू रहने का आदेश दिया है। हेमंत सोरेन ने झारखंड में 3 जून तक के लॉकडाउन रखने की घोषणा की है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख