dharma sangrah

स्पेन के प्रधानमंत्री ने संसद में लॉकडाउन को 2 और हफ्ते तक बढ़ाने का रखा प्रस्ताव

Updated: गुरुवार, 21 मई 2020 (08:07 IST)
मैड्रिड। स्पेन के प्रधानमंत्री ने बुधवार को संसद को बताया कि सरकार देश में लगे आपातकाल का विस्तार करना चाहती है, क्योंकि लॉकडाउन का इस्तेमाल करके उनकी सरकार ने देश में कोरोना वायरस प्रकोप पर लगाम लगाई है। स्पेन में कम से कम 27,000 लोगों की मौत हो चुकी है।
ALSO READ: AIIMS की चेतावनी, Corona काल में खतरनाक हो सकता है मोबाइल फोन का उपयोग
ऐसा 5वीं बार होगा, जब आपातकाल की अवधि को 2 सप्ताह के लिए बढ़ाया जाएगा। वर्तमान में लगा आपातकाल रविवार को समाप्त होने वाला है। सरकार इसे 7 जून तक बढ़ाना चाहती है।
 
प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने सदन को बताया कि हम जिस रास्ते पर हैं, वही एकमात्र रास्ता है जिसके सहारे हम वायरस को संभवतः हरा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन सभी सांसदों को धन्यवाद जिन्होंने आपातकाल लगाने का समर्थन किया है, क्योंकि अपने समर्थन से उन्होंने हजारों लोगों की जान बचाई है।
 
सांचेज ने कहा कि स्पेन को अभी भी स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर सख्त, केंद्रीकृत नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, क्योंकि सरकार ने प्रतिबंधों में ढील और अन्य गतिविधियों की शुरआत की है। देश के अधिकांश हिस्सों में छोटी दुकानें फिर से खुल गई हैं, लेकिन संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित मैड्रिड और बार्सिलोना में इस तरह की छूट नहीं दी गई है।
 
स्पेन में 14 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन लगा हुआ है। स्पेन में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 2,30,000 से अधिक मामलों की पुष्टि की गई है। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख