Hanuman Chalisa
✕

भोपाल में रविवार को था Lockdown, शराब नहीं मिली तो सैनिटाइजर पी गए, 3 भाइयों की मौत

Updated: बुधवार, 24 मार्च 2021 (14:59 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के 3 भाइयों को शराब की ऐसी लत थी, वे एक दिन भी खुद का कंट्रोल नहीं कर पाए। रविवार को लॉकडाउन के कारण शराब की दुकानें बंद थीं। शराब नहीं मिली तो तीनों भाई सैनिटाइजर पी गए और तीनों की ही मौत हो गई। 
 
जानकारी के मुताबिक रविवार को लॉकडाउन होने के कारण तीनों भाइयों को शराब नहीं मिली तो वे बाजार से 5 लीटर सैनिटाइजर खरीदकर ले आए। जानकारी के मुताबिक तीनों ने रविवार और सोमवार को सैनिटाइजर पिया था। 
 
तीनों भाइयों- पर्वत अहिरवार, रामप्रसाद अहिरवार और भूरा अहिरवार ने साथ में बैठकर सैनिटाइजर पिया। रामप्रसाद अहिरवार  सोमवार रात को अपने जहांगीराबाद के रविदास नगर स्थित घर चला गया, जहां वह मृत अवस्था मिला। जबकि फुटपाथ पर रहने वाले दो भाई पर्वत और भूरा भी मंगलवार सुबह गंभीर हालत में मिले। पुलिस उन्हें जेपी अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
जानकारी के मुताबिक तीनों ही शादीशुदा हैं, लेकिन काम के सिलसिले में भोपाल में रहते हैं। तीनों ही मजदूरी करते हैं। इनके परिजनों ने बताया कि लॉकडाउन के दिन इन्होंने 5 लीटर सैनिटाइजर का जार खरीदा था। 
 
एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि भाइयों की मौत सैनिटाइजरर पीने से हुई है, मौके से सैनिटाइजर का केन बरामद किया गया है। अभी भी उसमें 2 लीटर सैनिटाइजर है। बाकी तीन लीटर तीनों भाइयों ने पिया था। केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : CM योगी

भोपाल में डॉक्टर ने प्रेमिका पर की फायरिंग, 7 साल अफेयर के बाद दूसरे से सगाई होने से था नाराज

LIVE: प्रदर्शन राहुल गांधी को पुलिस ने छोड़ा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस को किया पंचर

PM मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिले: CM योगी

अगला लेख