biodatamaker
✕

मध्यप्रदेश में 20 अप्रैल से नहीं खुलेंगी शराब की दुकानें, लॉकडाउन में सख्ती के निर्देश

Updated: रविवार, 19 अप्रैल 2020 (18:32 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच प्रदेश वाणिज्यिक कर विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि शराब-भांग की दुकानें 3 मई तक पूरी तरह से बंद रहेंगी। लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जाएगा। 
 
पहले ऐसी खबरें आई थीं कि भोपाल सहित कुछ शहरों में 20 अप्रैल से लॉकडाउन में छूट के दौरान शराब और भांग की दुकानें को रियायत दी जा सकती है। विभाग ने ऐसी खबरों को निराधार बताया है।
विभाग ने इसके लिए प्रदेश के जिला कलेक्टरों को पत्र भी जारी किया है। पत्र में शराब और भांग दुकानों को 3 मई तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने का निर्देश दिया गया है।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अप्रैल को देश में 3 मई तक लॉकडाउन के दूसरे चरण की ऐलान किया था। हालांकि यह कहा गया था कि 20 अप्रैल तक समीक्षा के बाद कुछ क्षेत्रों में छूट दी जा सकती है, जहां कोरोना वायरस का प्रभाव बिलकुल खत्म हो चुका है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख