sundarkand
✕

केंद्र सरकार की चेतावनी, 98 प्रतिशत आबादी अभी भी आ सकती है Coronavirus की चपेट में

Updated: मंगलवार, 18 मई 2021 (18:29 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर से कोहराम मचा हुआ है। संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है, लेकिन वायरस से होने वाली मौतें कम नहीं हो रही हैं। इस बीच सरकार ने कहा है कि भारत में कुल आबादी के दो फीसदी से कम लोग अभी तक कोविड-19 से प्रभावित हुए हैं और 98 फीसदी आबादी अब भी संक्रमण की चपेट में आ सकती है।
ALSO READ: ट्वीट कर बोले राहुल गांधी, देश के भविष्य के लिए 'मोदी सिस्टम' को नींद से जगाना जरूरी
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि अभी तक सामने आए संक्रमण की इतनी अधिक संख्या के बावजूद हम 2 फीसदी से कम आबादी तक इसे सीमित रखने में सफल हुए हैं। सरकार ने कहा कि भारत की कुल आबादी का 1.8 प्रतिशत ही कोविड-19 से प्रभावित हुआ है और 98 फीसदी आबादी अब भी संक्रमण की चपेट में आ सकती है। 
ALSO READ: CM केजरीवाल की चेतावनी, भारत में तीसरी लहर ला सकता है सिंगापुर में मिला नया वैरिएंट, बच्चों के लिए खतरनाक
सरकार ने कहा कि पिछले 15 दिनों में उपचाराधीन मामलों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। इसने कहा कि 3 मई को संक्रमण की दर 17.13 फीसदी थी जो अब घटकर 13.3 फीसदी रह गई है। इसने बताया कि 8 राज्यों में कोविड-19 के 1 लाख से अधिक मामले हैं और 22 राज्यों में संक्रमण की दर 15 फीसदी से अधिक है।

सरकार ने कहा कि महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, बिहार, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के मामलों में कमी आई है और संक्रमण दर भी कम हुई है। इसने बताया कि 199 जिलों में कोविड-19 के मामलों और संक्रमण दर में पिछले दो हफ्ते में कमी आई है।  
 
सरकार ने कहा कि 1,00,000 से अधिक सक्रिय मामले घटकर अब केवल 8 राज्यों में रह गए हैं। 50,000-1,00,000 के बीच सक्रिय मामले वाले राज्य 10 हो गए हैं। दिल्ली में 50,000 से कम सक्रिय मामले हो गए हैं। 50,000 से कम सक्रिय मामले वाले 18 राज्य हैं। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा, गांवों में बजे सायरन

चक्रवात अर्णब से तबाही से प्रियंका गांधी चिंतित, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की पीड़ितों की मदद की अपील

सीएम डॉ. मोहन यादव का कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि, पेंशनर्स को भी राहत

मोकामा विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: रद्द हुई जमानत, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख