suvichar
✕

Kovovax का भारत में परीक्षण शुरू, सितंबर तक उतारे जाने की उम्मीद

Updated: शनिवार, 27 मार्च 2021 (15:29 IST)
नई दिल्ली। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने शनिवार को कहा कि भारत में कोविड-19 टीके कोवोवैक्स का नैदानिक परीक्षण शुरू हो गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस टीके को इस साल सितंबर तक उतारा जा सकता है।

ALSO READ: अब 1 अप्रैल से 45 से ऊपर वालों को लगेगी Corona vaccine
 
अगस्त, 2020 में अमेरिका की वैक्सीन कंपनी नोवावैक्स इंक ने एसआईआई के साथ लाइसेंस करार की घोषणा की थी। नोवावैक्स ने यह करार अपने कोविड-19 वैक्सीन कैंडिडेट एनवीएक्स-सीओ2373 के विकास और वाणिज्यिकरण के लिए किया है। यह टीका भारत और निचले तथा मध्यम आय वर्ग के देशों को उपलब्ध कराया जाएगा।  पूनावाला ने ट्वीट किया कि कोवोवैक्स का भारत में परीक्षण शुरू हो गया है।

 
इस वैक्सीन का विकास नोवावैक्स और सीरम इंस्टिट्यूट द्वारा भागीदारी में किया जा रहा है। इस टीके का अफ्रीका और ब्रिटेन में कोविड-19 के प्रकार के खिलाफ परीक्षण किया गया है। इसकी कुल दक्षता 89 प्रतिशत पाई गई है। हमें उम्मीद है कि इस टीके को सितंबर 2021 तक पेश किया जा सकेगा। (भाषा)

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

अगला लेख