Hanuman Chalisa
✕

मध्यप्रदेश में आज से किल कोरोना अभियान की शुरूआत, डोर-टू-डोर होगा सर्वे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे अभियान की शुरूआत

Updated: बुधवार, 1 जुलाई 2020 (08:49 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए व्यापक सर्वेलेन्स के लिए प्रदेश भर में आज से किल कोरोना अभियान शुरु हो रहा है। 15 दिन चलने वाले इस अभियान में  डोर-टू-डोर होगा सर्वे किया जाएगा। 
डोर-टू-डोर सर्वे के लिए पूरे प्रदेश में 11 हजार 458  सर्वे टीम लगाई गई है। प्रत्येक टीम को नॉन कान्टेक्ट थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर और जरूरी प्रोटेक्टिव गियर उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ अभियान के तहत सार्थक एप में संदिग्ध मरीजों की एंट्री की जाएगी। 
 
कोविड-19 के संदिग्धों की जिनकी प्रविष्टि सार्थक एप पर की जाती है, इसके साथ सम्बन्धित क्षेत्रों को मेप्ड एम.एम.यू. द्वारा सेम्पलिंग की जायेगी। रोजाना चिन्हित किये गये संदिग्धों की सेम्पलिंग के बाद उनकी टेस्टिंग आर.टी.पी.सी.आर. और टी.आर.यू.एन.ए.टी. के माध्यम से की जायेगी। अभियान में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि के संदिग्ध मरीजों को भी चिन्हांकित कर इनकी भी एंट्री सार्थक एप में की जायेगी। 

प्रदेश भर में एस.ए.आर.आई./आई.एल.आई. सर्वे के बाद चिन्हित संदिग्धों के 3 लाख से ज्यादा सेम्पल लिये जायेंगे। रोजाना 21 हजार टेस्ट किये जाने की क्षमता विकसित की जा रही है। इसमें प्रदेश के औसत पॉजीटिविटी से अधिक पॉजीटिविटी वाले 13 जिलों में सघन सेम्पलिंग आर.टी.पी.सी.आर. और टी.आर.यू.एन.ए.टी. के जरिए होगी। ऐसे 29 जिले जहां पॉजिटिविटी रेट प्रदेश के औसत से कम है, में जनरल सर्वेलेन्स के लिए पूल्ड सेम्पलिंग के निर्देश दिये गये हैं। 

मुख्यमंत्री शिवराज की अपील – किल कोरोना अभियान को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से अपील की है कि घर-घर पहुंच रहे सर्वे दल को आवश्यक जानकारी देकर सहयोग करें। सर्दी- खांसी जुकाम के साथ डेंगू, मलेरिया, डायरिया आदि के लक्षण पाए जाने पर भी जरूरी परामर्श और उपचार नागरिकों को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने अभियान के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने का भी आग्रह किया है।
 
देश में अपने आप के अनूठे और बड़े अभियान को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समाज के सभी वर्गो से सहयोग की अपील की है। 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

जाति, छुआछूत और अस्पृश्यता से विभाजित समाज को जोड़ने का माध्यम बना गुरु साहिब का संदेश : CM योगी

सोनिया, प्रियंका, राहुल गांधी की बातचीत का वीडियो वायरल, स्कूल में बच्चे को थप्पड़ मारने का किस्‍से का हुआ खुलासा

अगला लेख