dharma sangrah
✕

केरल में फिर 8000 के पार Corona केस, 24 घंटे में 118 लोगों की मौत

Updated: गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021 (21:40 IST)
नई दिल्ली। केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 8733 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 118 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 86303 सैंपल टेस्ट हुए और 9855 लोग संक्रमण से उबरे। राज्‍य में अब तक 48,79,317 मामले सामने आए हैं।

खबरों के अनुसार, भारत में गुरुवार को एक बार फिर कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसका एक और प्रमुख कारण केरल राज्य में कोरोना संक्रमितों का बढ़ना है। राज्य में कई दिनों से 10000 से कम मामले सामने आ रहे थे, लेकिन बुधवार को 11000 से ज्यादा केस सामने आए थे। 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक 10000 से कम मामले सामने आए।

राज्‍य के एर्नाकुलम में सबसे ज्यादा 1,434 मामले सामने आए। इसके बाद तिरुवनंतपुरम में 1,102 और त्रिशूर में 1,031 मामले सामने आए हैं। नए मामलों में 68 स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। वर्तमान में विभिन्न जिलों में 2,86,888 लोग निगरानी में हैं। इनमें से 2,77,907 होम या इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन और 8,981 अस्पतालों में हैं।

एक मात्र केरल राज्य ऐसा है, जहां देश में सामने आ रहे कुल मामलों के आधे से अधिक केस रिपोर्ट हो रहे हैं। जहां एक दिन में देश में 18000 से ऊपर मामले सामने आए तो उसमें से केरल के ही 11,150 मामले थे। केरल में पिछले दिन 82 मौतें भी हुईं। इसके साथ ही यहां कोरोना से 27,084 मौतें हो चुकी हैं।

दिल्ली में 22 नए Corona मामले आए सामने : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 22 नए मामले आए और संक्रमण की दर 0.05 प्रतिशत दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शहर में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के संक्रमण से किसी की मृत्यु होने की सूचना नहीं है। शहर में इस महीने में अभी तक संक्रमण से तीन लोगों (2, 10 और 18 अक्टूबर को) की मौत हुई है। वहीं सितंबर में कोरोनावायरस संक्रमण से पांच लोगों की मौत हुई थी।

दिल्ली में अभी तक कुल 14,39,488 लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने तथा संक्रमण से कुल 25,090 लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। शहर में अभी तक 14.14 लाख से ज्यादा लोग कोरोनावायरस संक्रमण से मुक्त हुए हैं। शहर में एक दिन पहले 42,563 नमूनों की जांच की गई थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन में 18,454 ताजा मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही भारत में सीओवीआईडी​-19 के कुल केस 34127450 तक पहुंच गए हैं। वहीं सक्रिय एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 178831 हो गई है। वहीं इस दौरान महामारी से 160 और लोगों के दम तोड़ने से अब तक हुई मौतों की संख्या 4,52,811 हो गई है।

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

ब्राजील में ट्रंप समर्थित बोल्सोनारो की हार US मिडटर्म चुनाव में कितना बड़ा झटका? भारत पर क्या पड़ेगा असर, समझें पूरा गणित

"ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रुकेगा..." राहुल गांधी का दिल्ली के व्यापारियों को जवाब

कोच्ची मर्सिडीज कांड में नया एंगल, अब जज पर चलेगा केस, केरल हाईकोर्ट का ऑर्डर, बेटे ने एक शख्स को कुचलकर मारा

LIVE: खरगे के आवास के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

चक्रवात 'अर्णब' का खतरा बढ़ा! 115-125 किमी की रफ्तार से टकराएगा तूफान, दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

अगला लेख