Hanuman Chalisa

कर्नाटक में Corona के 173 नए मामले, 2 संक्रमितों की मौत

शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023 (23:01 IST)
Karnataka Corona Virus Update : कर्नाटक में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 173 नए मामले दर्ज किए गए और पिछले 24 घंटों में 2 लोगों की कोरोनावायरस संक्रमण से मौत हो गई। इन मामलों के साथ राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 702 हो गई।

स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन के मुताबिक, इन मामलों के साथ राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 702 हो गई। बुलेटिन में बताया गया कि इन मौतों के साथ राज्य में कोविड-19 से होने वाली मौतों की कुल संख्या 10 से ज्यादा हो गई है।
 
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 37 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कुल 8,349 नमूनों की जांच की गई, जिनमें 6,400 आरटीपीसीआर और 1,949 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। बुलेटिन के मुताबिक, संक्रमण दर 2.07 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.15 प्रतिशत है।
 
बुलेटिन के मुताबिक, बेंगलुरु में सबसे ज्यादा नमूनों की जांच की गईं। बेंगलुरु में 2,616 नमूनों में से 82 में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जो राज्य के अन्य जिलों की तुलना में सबसे अधिक है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मृतकों की उम्र क्रमशः 59 और 69 वर्ष थी और दोनों को ही बेंगलुरु शहर जिले में भर्ती कराया गया था।

बुलेटिन के मुताबिक, दोनों में बुखार और खांसी के लक्षण थे। बुलेटिन में बताया गया कि शुक्रवार तक राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 702 हो गई। इनमें से 649 लोग घर पर पृथकवास में हैं जबकि शेष 53 संक्रमित अस्पताल में भर्ती हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुशखबरी, CM योगी करेंगे 1,283 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

अगला लेख