ramcharitmanas
✕

जो बिडेन लगवाएंगे Corona का टीका, ट्रंप ने बनाई दूरी, आध्यात्मिक सलाहकार हुए संक्रमित

Updated: सोमवार, 21 दिसंबर 2020 (11:57 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने कहा है कि टीकाकरण कार्यक्रम में ट्रंप सहित कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित हुए लोगों को भी कोविड-19 के टीके की खुराक लेनी चाहिए। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन को सोमवार को टीका लगाया जाएगा।

‘ऑपरेशन वार्प स्पीड’ के प्रमुख सलाहकार मोनसेफ सलाउई ने ‘सीएनएन’ के ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ कार्यक्रम में रविवार को कहा कि टीका उन लोगों के लिए सुरक्षित है, जो संक्रमित हो चुके हैं। यह उनकी प्रतिरक्षा को और मजबूत बनाएगा।

उन्होंने कहा कि हमें पता है कि वायरस से प्रतिरक्षा क्षमता बेहतर नहीं होती, बल्कि समय के साथ बदतर ही होती है। इसलिए मेरा मनना है कि एहतियाती तौर पर टीकाकरण सही रहेगा क्योंकि यह सुरक्षित है। मुझे लगता है कि इन लोगों को टीका लगवाना चाहिए।

अमेरिका में पिछले सप्ताह कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन ट्रंप समेत कई वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों ने अब तक टीके की खुराक नहीं ली है। उपराष्ट्रपति माइक पेंस, प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी और सीनेटर मिच मैककोने को शुक्रवार को टीके लगाए गए थे।

अमेरिका की एक विशेषज्ञ समिति का कहना है कि टीकाकरण की प्रक्रिया के दूसरे चरण में 75 या उससे अधिक आयु के लोगों और दमकल विभाग, शिक्षकों और किराने की दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों समेत आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। रोग नियंत्रण एवं निवारण केंद्र के अनुसार, देश में अब तक 5,56,000 लोगों को टीका लग चुका है।

इस बीच, कैलिफोर्निया में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अस्पतालों में बिस्तरों की कमी हो रही है। यहां रविवार को 16,840 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जुलाई की तुलना में दोगुना अधिक मरीज भर्ती हैं। आईसीयू में 3,610 से अधिक लोग भर्ती हैं।

दक्षिण कैलिफोर्निया और उत्तर में सन जौक्विन वैली में कोई आईसीयू खाली नहीं है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर टेनेसी के गवर्नर बिल ली ने सामाजिक समारोह संबंधी नए प्रतिबंध लागू किए हैं, हालांकि स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के अनुरोध के बाद भी मास्क पहनना अभी तक अनिवार्य नहीं किया है।

रिपब्लिकन सदस्यों ने मास्क पहनना अनिवार्य करने के बजाय सार्वजनिक कायक्रमों में 10 लोगों तक के शामिल होने की अनुमति देने वाले एक कार्यकारी आदेश पर रविवार को हस्ताक्षर किए। धार्मिक स्थल, विवाह और अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रमों को इन नए आदेशों से छूट दी गई है।

ट्रंप के आध्यात्मिक सलाहकार कोरोना की चपेट में : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आध्यात्मिक सलाहकार एवं उत्तर जॉर्जिया के एक गिरजाघर के पादरी जेंटेज़न फ्रैंकलिन कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

मीडिया की खबरों के अनुसार, जेन्सविले में ‘फ्री चैपल’ के वरिष्ठ पादरी रविवार की प्रार्थना सभा में नहीं आए थे।पादरी जैपन रूफ ने कहा कि मैं आपको बताना चाहूंगा कि पादरी फ्रैंकलिन कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। वास्तव में वह काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने जांच कराई थी और वह संक्रमित पाए गए हैं। वे पृथक रह रहे हैं और सबसे दूरी बनाए हुए हैं। फ्रैंकलिन हाल ही में व्हाइट हाउस में एक क्रिसमस पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वे व्हाइट हाउस में नजर आ रहे थे।(भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दहशत फैलाने की साजिश! अमिताभ बच्चन का बंगला, दिल्ली के स्कूलों और कोलकाता एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी

मक्का-मदीना में फंसे 4000 भारतीय जायरीन! उड़ानें रद्द होने से हड़कंप, ओवैसी की केंद्र सरकार से बड़ी मांग

बंगाल की खाड़ी में गहराया चक्रवाती तूफान का खतरा, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

सनकी ने पहले पैर पर चढ़ाई कार, फिर बोनट पर बाप-बेटे को लटकाकर 4 किमी दौड़ाया, खौफनाक दृश्‍य देख दहशत में आए लोग

मोदी सरकार से क्यों नाराज हैं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के पति प्रभाकर? जानिए क्यों हैं एक बार फिर चर्चा में

अगला लेख