Daily Horoscope
✕

Corona के बीच जापान की वृद्धि दर घटी, आने वाला वक्त हो सकता है और खराब

Updated: सोमवार, 18 मई 2020 (17:44 IST)
टोक्यो। कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 महामारी के चलते चालू वर्ष की पहली तिमाही के दौरान जापान की अर्थव्यवस्था मंदी की गिरफ्त में आ गई। इस दौरान वहां उत्पादन, निर्यात और खर्च में कमी देखने को मिली और आशंका जताई जा रही है कि आने वाला समय अधिक खराब हो सकता है।

जापान के कैबिनेट ऑफिस ने सोमवार को बताया कि जनवरी-मार्च अवधि के दौरान समायोजित वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद या जीडीपी की वार्षिक वृद्धि दर 3.4 प्रतिशत घट गई है। वार्षिक वृद्धि से पता चलता है कि अगले एक साल के दौरान वृद्धि दर क्या होगी। सिर्फ एक तिमाही के लिए ये गिरावट 0.9 प्रतिशत रही।
इस दौरान निर्यात में 21.8 प्रतिशत की कमी आई। निजी आवासीय निवेश लगभग 17 प्रतिशत फिसल गया और घरेलू उपभोग 3.1 प्रतिशत गिर गया। विश्लेषकों का कहना है कि हालात के बदतर होने की आशंका है, क्योंकि विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी चुनौती से जूझ रही है।(भाषा)

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

LIVE: अमेरिका मिड टर्म इलेक्शन में मतगणना जारी, नॉर्थ कैरोलिना से रॉय कूपर जीते

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

अगला लेख