Hanuman Chalisa
✕

जापान ने बढ़ाई वायरस आपातकाल की अवधि, ओलंपिक का आयोजन सुरक्षित कराने का होगा प्रयास

Updated: शुक्रवार, 28 मई 2021 (13:11 IST)
टोकियो। टोकियो तथा अन्य इलाकों में कोरोनावायरस संक्रमण की रफ्तार अभी इतनी कम नहीं हो पाई है कि देश में लगभग 50 दिन बाद होने जा रहे ओलंपिक का सुरक्षित तरीके से आयोजन किया जा सके इसलिए जापान कोरोनावायरस आपातकाल की अवधि को बढ़ाने जा रहा है।

ALSO READ: अब जापानी मीडिया ने की ओलंपिक रद्द करने की मांग, गवर्नर ने यह कहा
 
आर्थिक पुनरुद्धार मंत्री यासुतोषी निशिमुरा ने बताया कि खासकर टोकियो और ओसाका में लोग सार्वजनिक रूप से घूम रहे हैं और ऐसा अंदेशा है कि आपातकाल खत्म करने पर संक्रमण तेजी से फैल सकता है इसलिए पाबंदियों की अवधि में विस्तार करना आवश्यक है।

ALSO READ: टोक्यो ओलंपिक के सफल आयोजन के लिए तैनात होंगे अतिरिक्त चिकित्साकर्मी, IOC ने की पेशकश
 
देश की राजधानी तथा 8 अन्य महानगरों में अगले सोमवार को आपातकाल समाप्त होने वाला था। कुछ इलाकों में अस्पताल अभी भी कोविड-19 मरीजों से भरे हुए हैं और हाल के दिनों में कोरोनावायरस के गंभीर मामलों की संख्या भी बहुत अधिक बढ़ गई है। निशिमुरा ने बताया कि 9 इलाकों में आपातकाल की अवधि में 20 दिन का विस्तार करके इसे 20 जून तक बढ़ाने को विशेषज्ञों की शुरुआती मंजूरी मिल गई है।
 
इस तारीख तक ओलंपिक के आयोजकों को यह तय करना होगा कि इसमें प्रशंसकों को शामिल होने की इजाजत दी जाए अथवा नहीं? ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होने जा रहे हैं। महामारी के कारण इनमें पहले ही 1 वर्ष का विलंब हो चुका है। कोरोनावायरस के नए स्वरूपों को लेकर बनी चिंता तथा जापान में टीकाकरण की धीमी रफ्तार के चलते जनता और चिकित्सा विशेषज्ञों की ओर से ओलंपिक खेलों को रद्द करने की मांग उठ रही है।



वैसे प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा और उनकी सरकार ओलंपिक खेलों के आयोजन को लेकर मन बना चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने भी कहा है कि आयोजन जरूर होगा, भले ही मेजबान टोकियो शहर में आपातकाल पाबंदियां जारी रहें। जापान में संक्रमण के 7,30,000 मामले हैं तथा 12,700 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा)

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश बना एथेनॉल का केंद्र, गन्ना बेल्ट की मिलों से निकल रहा ग्रीन फ्यूल

PM मोदी की एक सलाह ने बचाए व्यापारियों के करोड़ों रुपये! सोने के दाम गिरते ही CTI ने लिखा खास पत्र

LIVE: पुणे से पटना जा रही फ्लाइट की लखनऊ में आपात लैंडिंग

Top News 23 November: आज मोदी-बालेंद्र शाह की अहम बैठक, ट्रंप की ईरान को चेतावनी

अगला लेख