Hanuman Chalisa
✕

Covid-19 राहत पैकेज पर अब जम्मू और कश्मीर आमने-सामने

Updated: सोमवार, 17 मई 2021 (12:33 IST)
जम्मू। कोरोना काल में भी प्रदेश में 2 संभागों के साथ भेदभाव करने का क्रम न रुक पाने का परिणाम है कि कश्मीर और जम्मू संभाग कोविड सुविधाएं तथा मिलने वाले राहत पैकेज पर भिड़ गए हैं। प्रदेश में पिछले 15 दिनों के भीतर होने वाली मौतों से सबसे ज्यादा जम्मू प्रभावित हुआ है।

ALSO READ: कोरोना की दवा 2 DG आज होगी लॉन्च, कोविड मरीजों के इलाज में कारगर हुई है यह मेडिसिन

आधिकारिक आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं कि 15 दिनों में हुई 794 मौतों में से 502 अकेले जम्मू संभाग में हुई हैं और 292 कश्मीर में। इन मौतों के बाद दोनों संभागों में कोरोना से निपटने की जो तैयारियां व सुविधाएं युद्धस्तर पर की गईं, उनमें ऑक्सीजन प्लांट, कोविड अस्पताल व प्रभावितों को दी जाने वाली राहत टकराव का कारण बन गए हैं।

ALSO READ: MP : भोपाल समेत 6 जिलों में बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, संक्रमण की दर में गिरावट
आंकड़ों के मुताबिक कश्मीर में इन मौतों के बाद आनन-फानन में जहां 46 ऑक्सीजन प्लांट आबंटित किए गए, वहीं जम्मू को 12 से संतोष करने को कहा गया। यही दशा कोविड अस्पतालों की संख्या को लेकर भी है। जम्मू को मात्र 8 ही कोविड अस्पताल दिए जाने से लोगों में गुस्सा इसलिए भड़का है, क्योंकि अधिकतर मौतें जम्मू में होने के बावजूद कश्मीर में 15 कोविड अस्पताल आबंटित कर दिए गए। यही नहीं, कोविड के चलते राहत भी बांटी गई तो उसमें भी कश्मीर ही प्रमुखता से छाया हुआ है।

 
सरकार ने कश्मीर के 4,444 शिकारे वालों, 1,370 टूरिस्ट गाइडों, 6,663 खच्चर वालों तथा 2,150 पालकी वालों को पौने 3 करोड़ की राहत बांट दी जबकि जम्मू संभाग में मात्र 13 टूरिस्ट गाइडों व 71 खच्चर वालों को पौने 2 लाख की राहत बांटकर इतिश्री कर ली गई। अगर सरकारी आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो वर्ष 2019 में कश्मीर में 84,326 टूरिस्ट आए थे और जम्मू संभाग में 87 लाख से अधिक। बस फर्क इतना है कि दरअसल प्रशासन जम्मू में आने वाले वैष्णोदेवी के श्रद्धालुओं को टूरिस्ट नहीं मानता है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट को घेरा

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

अगला लेख