sawan somwar

जयपुर के चिड़ियाघर का शेर कोरोना संक्रमित, बरेली लैब ने की जांच में पुष्टि

Updated: बुधवार, 12 मई 2021 (22:31 IST)
बरेली (उत्तरप्रदेश)। जयपुर चिड़ियाघर से भेजे गए एक शेर के नमूने की जांच में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। बरेली स्थित भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) की जांच में यह खुलासा हुआ है।

ALSO READ: बड़ी खबर, हैदराबाद Zoo के 8 शेर कोरोना पॉजिटिव

संस्थान के संयुक्त निदेशक केपी सिंह ने बुधवार को बताया कि संस्थान को जयपुर चिड़ियाघर से 3 शेर, 3 बाघ तथा 1  चीते का नमूना जांच के लिए मिला था। उन्होंने बताया कि उनमें से त्रिपुर नामक एक शेर में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है, वहीं 1 सफेद बाघ, चीता और 1 शेरनी का नमूना संदिग्ध है। उन्होंने बताया कि उनके नमूने दोबारा लेने होंगे।

ALSO READ: शेरों में कोविड के लक्षण : इंसानों को कोई खतरा नहीं...
 
सिंह ने बताया कि पंजाब के छतबीर चिड़ियाघर के 3 बाघों और 1 काले हिरण समेत 8 जानवरों के नमूनों की जांच की गई तो उनमें कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते हैदराबाद चिड़ियाघर में 8 एशियाई शेर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। इसके अलावा गत सप्ताह ही इटावा सफारी पार्क में 1 शेर में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई थी, वहीं 1 अन्य शेर में भी इस संक्रमण का संदेह पैदा हुआ था।
 
आईवीआरआई के निदेशक ने इन जंगली जानवरों में वायरस के प्रसार के बारे में पूछे जाने पर बताया कि हो सकता है कि उनमें यह संक्रमण चिड़ियाघर के किसी ऐसे रखरखावकर्ता से मिला हो जिसमें संक्रमण के कोई लक्षण न हों। (भाषा)

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

Cyber Fraud Alert : सोशल मीडिया पर दिख रहे इन खतरनाक ऐप्स से रहें सावधान, एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

भोपाल में CJP की बैठक में हंगामा, एंटी नेशनल सवाल पूछने पर झड़प, युवाओं ने लगाए कॉकरोच मुर्दाबाद के नारे

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

ओरछा में रामराजा लोक के निर्माण कार्यों का CM डॉ. मोहन यादव ने लिया जायजा, स्थानीय दुकानदारों से किया संवाद

अगला लेख