Hanuman Chalisa

Corona से जंग, सरकारी बैंक कर्मचारियों को 20 लाख तक की बीमा सुरक्षा

Updated: मंगलवार, 21 अप्रैल 2020 (08:36 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि सरकारी बैंकों ने अपने कर्मचारियों में किसी की कोरोना वायरस से मृत्यु की दुर्भार्ग्यपूण स्थिति में 20 लाख रुपए तक का बीमा/मुआवजा संरक्षण उपलब्ध कराया है।
मंत्रालय ने वायरस संक्रमण के दौर सेवा जारी रखने के लिए बैंकों की सराहना की है।
ALSO READ: Lockdown की बढ़ी अवधि में चलता रहेगा बैंक व बीमा का कामकाज
सूत्रों ने बताया कि बैंकों ने अपने कर्मचारियों के लिए विशेष तौर पर डॉक्टरों की नियुक्ति की है, साथ ही हेल्पलाइन भी बनाई हैं।
 
वित्त मंत्रालय ने ट्वीट किया कि इस मुश्किल वक्त में भी देशभर में सेवाएं उपलब्ध कराने वाले सभी बैंककर्मियों अभिनंदन! सरकारी बैंक अपने सभी कर्मचारियों को कोरोना वायरस समेत स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराएंगे, साथ ही दुर्भाग्यपूर्ण मौत की स्थिति में एक मुआवजा राशि भी देंगे।
 
सूत्रों ने बताया कि बैंक कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए बैंकों ने अपने खुद के बीमा उत्पाद तैयार किए हैं। कोरोना वायरस से मौत की स्थिति में कर्मचारी के परिजनों को 20 लाख रुपए तक का मुआवजा दिया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंककर्मियों की सेवा जारी रखने की प्रशंसा की है। (भाषा)

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

Air India Flight : फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के पायलट के डोप टेस्ट पर एयर इंडिया ने कहा- रिपोर्ट नहीं मिली, टिप्पणी की स्थिति में नहीं

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

मेरठ में CM योगी के कार्यक्रम के दौरान बिना अनुमति उड़ाया ड्रोन, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

अहमदाबाद में कफ सिरप का बड़ा रैकेट पकड़ा गया, SOG क्राइम ब्रांच ने 60 रुपए लाख का माल जब्त किया

क्या स्वस्थ रहने के लिए 8 घंटे सोना सच में जरूरी है?

अगला लेख