ramcharitmanas

Lockdown 3 : UP में धार्मिक गतिविधियों व सीमा पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश

Updated: रविवार, 3 मई 2020 (11:35 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4 मई से शुरू होने वाले लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि तीसरे चरण के लॉकडाउन में किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधियों व बिना अनुमति सीमा में प्रवेश करने पर सख्ती से रोक लगाई जाए।

लॉकडाउन-3 को सफल बनाने के लिए गाइड लाइन जारी की जाए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य की सभी अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय सीमाएं सील रखी जाएं।सीमावर्ती जनपदों की विशेष निगरानी की जाए। बिना अनुमति किसी को भी सीमाओं में प्रवेश न दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर हाल में अनावश्यक अंतर्जनपदीय एवं अंतरराज्यीय आवागमन रोका जाए।इस संबंध में शासनादेश में मौजूद दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।ऑरेंज और रेड ज़ोन में किसी प्रकार की कोई गलती न होने पाए।रेड जोन के एक-एक घर का सैनेटाइजेशन किया जाए साथ ही, हर व्यक्ति का चेकअप करें।इन क्षेत्रों में डोर स्टेप डिलीवरी में लगे लोगों का भी चेकअप किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि तीसरे चरण के लॉकडाउन में किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधियां मान्य नहीं होंगी।इसके लिए धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित किया जाए। मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में मौजूद अन्य राज्यों के लोगों को घर भेजने की व्यवस्था के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मौजूद दूसरे राज्यों के नवोदय विद्यालय के बच्चों को उनके गंतव्य तक भिजवाने की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

कैसा रहेगा रविवार को मौसम का मिजाज? कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात में बढ़ सकती है मुश्किल

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

योगी सरकार, बुलेट की रफ्तार

योगी सरकार में एमएसपी पर रिकॉर्ड गेहूं खरीद से किसानों को मिली आर्थिक मजबूती

चढ़ावा चोरी के बाद बदली राम मंदिर की पूरी व्यवस्था, कैश गिनती, सुरक्षा व पास के लिए सख्त दिशानिर्देश

अगला लेख