kalsarpa dosh calculator
✕

कुंभ में हर स्नान के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों को करानी होगी Corona जांच

Updated: रविवार, 7 मार्च 2021 (19:54 IST)
हरिद्वार। हरिद्वार कुंभ में महाशिवरात्रि के अवसर पर 11 मार्च को होने वाले पहले शाही स्नान तथा उसके बाद होने वाले हर स्नान के बाद ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 की जांच करानी होगी।

पहले शाही स्नान के लिए यहां आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि प्रत्येक स्नान के 5 दिन बाद कुंभ डयूटी में लगे कर्मचारियों और अधिकारियों को कोविड-19 की आरटी-पीसीआर जांच करानी होगी।

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मेला पुलिस, जिला प्रशासन व मेला प्रशासन की इस संयुक्त बैठक में जिलाधिकारी ने हर सेक्टर में विभागों के अफसरों और सेक्टर मजिस्ट्रेट को क्विक रिस्पांस टीम बनाने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने कहा कि स्नान के दौरान कोरोना जांच के लिए 70 से अधिक टीमें लगाई जाएंगी, जो श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ-साथ कोरोना की जांच भी करेगी। हालांकि अभी तक कुंभ की अधिसूचना जारी नहीं हुई है, लेकिन कोविड-19 के मद्देनजर पहला शाही स्नान कुंभ मेला प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं माना जा रहा है।

बैठक में मेला पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने कहा कि मेला नियंत्रण कक्ष में एक वॉर रूम बनाया जाए जिसमें हर विभाग का एक-एक सक्षम अधिकारी स्नान के दौरान मौजूद रहे, ताकि किसी भी विभाग से जुड़ी समस्या के सामने आने पर तत्काल उसका निराकरण हो सके।(भाषा)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

LIVE: मुंबई आतंकी हमलों की 18वीं बरसी आज, संविधान दिवस पर भाजपा मनाएगी गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी रक्षा मार्च

संविधान दिवस पर पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद खत्म, अब 'दिमागी नक्सलियों' से चुनौती; विपक्ष पर भी साधा निशाना

बिल क्लिंटन से जेनसन हुआंग तक: अमेरिका में ताकतवर पुरुषों की अय्याशियों पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यों?

Top News 26 November: पीएम मोदी ने दी संविधान दिवस की शुभकामनाएं, सपा का घोषणा पत्र आज

अगला लेख