Daily Horoscope
✕

Covid 19 : आईएनएस जलाश्व ने श्रीलंका में फंसे हुए 700 भारतीयों को वतन पहुंचाया

Updated: मंगलवार, 2 जून 2020 (15:30 IST)
कोलंबो। अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर पाबंदी के कारण श्रीलंका में फंसे करीब 700 भारतीय नागरिकों को भारतीय नौसेना के एक युद्धपोत से वतन भेजा गया है। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने इस बारे में जानकारी दी है। 'वंदे भारत मिशन' के तहत विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को लाने के लिए भारतीय नौसेना के पोत को लगाया गया है। इसी के तहत नौसेना के पोत आईएनएस जलाश्व ने 'ऑपरेशन समुद्र सेतु' के तहत नागरिकों को वतन पहुंचाया।
ALSO READ: Corona Effect : चिंतित हैं गांव लौटे प्रवासी, पता नहीं अब क्या होगा...
एक बयान में कहा गया कि कोलंबो बंदरगाह से चले पोत ने 1 जून को तमिलनाडु के तूतीकोरिन में लोगों को पहुंचाया। उच्चायोग ने कहा कि श्रीलंका में फंसे हुए करीब 700 भारतीय नागरिकों को जहाज ने तमिलनाडु के तूतीकोरिन बंदरगाह पहुंचाया।
 
भारतीय उच्चायोग ने 29 मई को 176 भारतीय नागरिकों को वतन पहुंचाने के लिए पहली उड़ान की व्यवस्था की थी। 'ऑपरेशन समुद्र सेतु' के तहत भारतीय नौसेना ने मालदीव से 10, 12 और 17 मई को अपने पोत आईएनएस जलाश्व और आईएनएस मगर से करीब 1500 भारतीय नागरिकों को स्वदेश पहुंचाया। श्रीलंका में अब तक कोरोना वायरस के 1643 मामले आए हैं। इनमें से 10 लोगों की मौत हो गई। (भाषा) (सांकेतिक चित्र)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख