suvichar
✕

Lockdown के दौरान अक्षय कुमार की नासिक यात्रा पर विवाद, पुलिस करेगी जांच

Updated: शनिवार, 4 जुलाई 2020 (21:55 IST)
मुंबई। बॉलीवड अभिनेता अक्षय कुमार की लॉकडाउन के दौरान हेलीकॉप्टर से उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक की यात्रा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
 
महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने शनिवार को कहा कि वे अभिनेता द्वारा इस सप्ताह की शुरुआत में हवाई यात्रा और नासिक के एक रिजॉर्ट में रुकने के लिए कथित रूप से विशेष अनुमति लेने के संबंध में जांच का आदेश देंगे।
 
वहीं कुमार के प्रवक्ताओं ने तत्काल इस मामले पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। सूत्रों ने कहा कि वे डॉक्टर को दिखाने के लिए विशेष अनुमति लेकर उड़ान के जरिए नासिक गए थे।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भुजबल ने नासिक में पत्रकारों से कहा कि मैंने आज समाचार-पत्रों में उनकी यात्रा के बारे में पढ़ा। मुझे नहीं पता कि वे कब आए और कब रवाना हुए। मैं पता करूंगा।
 
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता भुजबल ने कहा कि मैं पता करूंगा कि वे कहां ठहरे..। मुझे शिकायतें मिली हैं कि वे (कोरोना वायरस महामारी के बीच) रिजॉर्ट में कैसे ठहर सकते हैं। हम पुलिस से इस मामले की जांच करने के लिए कहेंगे। मुझे नहीं पता कि उन्हें अनुमति किसने दी, क्यों दी। अगर कुछ गलत हुआ होगा तो अधिकारियों से पूछा जाएगा। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख