sundarkand

लापरवाही का virus, इंदौर में 2 महीने बाद दी गई Covid 19 से मरीज की मौत की जानकारी

Updated: शुक्रवार, 5 जून 2020 (14:45 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से मरीजों की मौत की आधिकारिक जानकारी मीडिया के साथ देरी से साझा किए जाने का सिलसिला जारी है और इस विलंब से स्वास्थ्य विभाग के रवैए पर सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामले में कोविड-19 से एक मरीज की मौत की जानकारी करीब 2 महीने की देरी से दी गई है।
ALSO READ: बड़ी खबर, भारत की पहली Corona टेस्टिंग मशीन इंदौर में आएगी
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद यहां अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान 4 मरीजों की मौत हो गई। इनमें शामिल 42 वर्षीय पुरुष ने 6 अप्रैल को दम तोड़ा था। इस मरीज की मौत की जानकारी देरी से दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) एमपी शर्मा ने कहा कि मैं पता करता हूं कि यह देरी किस स्तर पर हुई है?
 
उन्होंने कहा कि हमें कई बार कोविड-19 से मरीजों की मौत को लेकर अस्पतालों से देर से जानकारी मिलती है लेकिन यह बात सच है कि इसमें विलंब नहीं होना चाहिए। हम संबंधित तंत्र में जल्द सुधार करेंगे।
 
जिले में कोविड-19 से मरने वाले लोगों का आधिकारिक ब्योरा देरी से दिए जाने के कई मामले में सामने आ चुके हैं। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के साथ ही गैरसरकारी संगठन आरोप लगा रहे हैं कि प्रशासन इन मौतों का खुलासा अपनी सुविधानुसार कर रहा है जिससे महामारी के सरकारी आंकड़ों की विश्वसनीयता को लेकर संदेह पैदा होता है। कांग्रेस इस मामले में प्रदेश सरकार द्वारा श्वेत पत्र जारी करने की मांग तक कर चुकी है।
ALSO READ: इंदौर में गमछे पर बवाल, बदला आदेश, CHMO को भी हटाया
बहरहाल, कोविड-19 से मौत के 4 नए मामलों के बाद जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद 149 पर पहुंच गई है। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 54 नए मामले मिले हैं। इसके बाद संक्रमितों की कुल तादाद 3,633 से 3,687 बढ़कर हो गई है।
 
उन्होंने बताया कि इलाज के बाद कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त होने पर अब तक जिले के 2,243 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के कारण मद्देनजर इंदौर जिला रेड जोन में बना हुआ है। जिले में इस प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च से हुई, जब पहले 4 मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख