biodatamaker
✕

Covid 19 in India: देश में संक्रमण के मामले 95 लाख के करीब, रिकवरी दर में आंशिक वृद्धि

Updated: मंगलवार, 1 दिसंबर 2020 (23:56 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस (कोविड-19) के 23,986 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 95 लाख के करीब 94,87,240 पहुंच गई जबकि राहत की बात यह है कि इस दौरान संक्रमण से निजात पाने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में एक बार फिर से कमी हुई है।
ALSO READ: Corona vaccine : मॉडर्ना के बाद अब इन 2 कंपनियों ने भी मांगी इमरजेंसी प्रयोग की अनुमति
विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट : विभिन्न राज्यों से मंगलवार देर रात तक प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में 6,004 की कमी दर्ज की गई जिससे यह संख्या घटकर 4,29,599 रह गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 28,860 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद बढ़कर 89,17,455 हो गई है। इसी अवधि में 298 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,37,957 हो गया है।
ALSO READ: Corona महामारी को हुआ पूरा 1 साल, सबसे पहला मामला चीन में आया था सामने
बढ़ते मामलों के बीच राहत की बात : देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत की बात यह है कि नए मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में वृद्धि होने से रिकवरी दर में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई और अब यह करीब 94 फीसदी पर आ गई है। देश में सक्रिय मामलों की दर 4.52 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर भी महज 1.45 फीसदी पर बनी हुई है। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस संक्रमण के नए मामलों के साथ-साथ सक्रिय मामलों में भी फिर से गिरावट दर्ज की गई और इनकी संख्या सोमवार को करीब 90,500 दर्ज की गई।
ALSO READ: एस्ट्राजेनेका का Corona टीका पूरी तरह सुरक्षित : सीरम
सक्रिय मामलों में 420 की और कमी दर्ज : राहत की बात यह है कि राज्य में सक्रिय मामलों में 420 की और कमी दर्ज की गई और अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 90,557 तक पहुंच गई है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 3,837 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18,23,896 पहुंच गई। इसी अवधि में 4,196 और मरीजों के स्वस्थ होने से इस वायरस से निजात पाने वालों की संख्या 16,85,122 हो गई है तथा 80 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 47,151 हो गया है।
अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर : राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आंशिक कमी के साथ 92.39 फीसदी रह गई जबकि मृत्यु दर महज 2.58 प्रतिशत है। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनियाभर में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में संक्रमितों की कुल संख्या करीब 1 करोड़ से अधिक 1,35,54,038 पर पहुंच गई है। भारत हालांकि अमेरिका से अभी भी 40.66 लाख से अधिक मामले पीछे है। देश में नए मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है, जबकि अमेरिका में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है जिसके कारण दोनों देशों के बीच अंतर भी बढ़ता ही जा रहा है। (वार्ता)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

L Murugan कौन हैं, केंद्रीय मंत्री से क्यों दिया इस्तीफा, तमिलनाडु जाने की किसलिए मांगी इजाजत, PM मोदी लिखी चिट्ठी में क्या कहा

यूपी सरकार की सौगात, ग्राम प्रहरियों का बढ़ाया मानदेय, अब मिलेंगे 3500 रुपए

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में विदाई एवं सम्मान समारोह, पूर्व सांसद बृजभूषण ने गुरु के चरणों में बैठकर लिया आशीर्वाद

अगला लेख