dharma sangrah

इंदौर के भाजपा विधायक रमेश मेंदोला कोरोनावायरस से संक्रमित

Updated: सोमवार, 28 दिसंबर 2020 (19:40 IST)
इंदौर। इंदौर के भाजपा विधायक रमेश मेंदोला सोमवार को कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती मेंदोला की हालत फिलहाल स्थिर है।
 
शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-2 की विधानसभा में नुमाइंदगी करने वाले मेंदोला, मध्यप्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।
 
कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने से पहले वे राजनीतिक क्षेत्र में लगातार सक्रिय थे। उन्होंने पड़ोसी धार जिले के नालछा में प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि योजना से जुड़े कार्यक्रम में 25 दिसंबर को कृषकों को संबोधित किया था।
 
इससे पहले भाजपा की एक अन्य स्थानीय विधायक और शहर की पूर्व महापौर मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ (59) 22 दिसंबर को कोविड-19 की जद में पाई गई थीं। उन्हें उनके घर में क्वारंटाइन में रखा गया है।
 
गौरतलब है कि इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च से लेकर 27 दिसंबर तक महामारी के कुल 54,203 मरीज मिले हैं। इनमें से 863 मरीजों की मौत हो चुकी है। (भाषा)

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

राम मंदिर में नियम हुए सख्त, अब मशीनें करेंगी चढ़ावे की गिनती, वेबसाइट पर दिखेगा रोजाना का हिसाब

अयोध्या राम मंदिर में सुरक्षा में बड़ी सेंध, हैकर ने कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी VVIP दर्शन पास, जांच शुरू

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग 3.0 में 15-16 सितंबर को 12 टीमें दिखाएंगी दम

अगला लेख