biodatamaker

इंदौर में 9 बजे बंद होंगे बाजार, होलिका दहन पर रोक, धुलेंडी पर रहेगी सख्ती, मंदिर भी नहीं खुलेंगे

Updated: गुरुवार, 25 मार्च 2021 (23:58 IST)
इंदौर। शहर में कोरोना की रफ्तार थम नहीं रही है। नए मामलों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना की चैन को तोड़ने के लिए जिला आपदा प्रबंधन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दिनों में आने वाले होली के त्योहार को देखते हुए बड़े फैसले लिए गए।
रेसीडेंसी कोठी पर आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर के बाजार शुक्रवार 26 मार्च से 9 बजे से बंद होंगे। भोपाल से आए आदेश में रात 8 बजे ही बाजार बंद करने के लिए कहा गया था, लेकिन जनप्रतिनिधियों ने बाजारों को 9 बजे तक खुला रखने की मांग की।
ALSO READ: Corona की दूसरी लहर को लेकर आई डराने वाली रिपोर्ट, जानिए कब मिलेगी राहत
करीब 1 घंटे तक चली बैठक में जनप्रतिनिधियों ने निर्णय पर सहमति व्यक्त की कि 28 मार्च की रात सार्वजनिक स्थानों पर होने वाला होलिका दहन नहीं होगा। इस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इसी रात मुस्लिम समाज का एक बड़ा पर्व शब ए बरात भी है, वह भी घरों में ही मनाया जाएगा। किसी को घर से निकलने की इजाजत नहीं रहेगी। 
ALSO READ: केजरीवाल को मोदी के विकल्प के रूप में देख रहे हैं लोग, केंद्र सरकार उन्हें रोकने के लिए लाई NCT बिल : मनीष सिसोदिया
रविवार को लॉकडाउन के साथ होली पर भी आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। धुलेंडी वाले दिन भी सख्ती बरती जाएगी और लोगों को लॉकडाउन की तरह ही कहीं भी आने-जाने नहीं दिया जाएगा।
कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि लॉकडाउन की तरह ही सोमवार को भी प्रतिबंध लागू होंगे, लेकिन आवश्यक कार्यों के लिए जाने वाले लोगों को नहीं रोका जाएगा। धर्मस्थलों को श्रद्धालुओं के लिए आगामी आदेश तक बंद किया गया है। धार्मिक कार्यों पर भी प्रतिबंध रहेंगे। रेस्टोरेंट टेकअवे पर चल सकेंगे। 

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

भारत का बांग्लादेश को बड़ा झटका! बिजली हस्तांतरण पर लगेगा नया SNA शुल्क

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साझा किया समृद्ध मध्यप्रदेश 2047 का विजन, MP को नंबर-1 बनाने पर हुआ मंथन

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

अयोध्या में ‘मछली भोज’ पर मचा सियासी घमासान! अजय राय पर BJP का हमला, आयोजकों ने बताया क्या है पूरा मामला

मप्र में स्वाइन फ्लू की दस्तक, अब तक 1 मौत, उज्जैन में रोज 200 बच्‍चे पहुंच रहे अस्‍पताल, सर्दी-खांसी से इंदौर में दहशत

अगला लेख