Daily Horoscope

चुनाव और त्योहारी सीजन में बरती गई लापरवाही से Corona विस्फोट, इंदौर में रिकॉर्ड 546 नए मरीज

Updated: बुधवार, 25 नवंबर 2020 (00:25 IST)
इंदौर। Indore coronavirus update : चुनाव व त्योहारी सीजन में बरती गई लापरवाही से शहर में कोरोना विस्फोट होता नजर आ रहा है। शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा सामने आया। शनिवार को 546 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। इसमें 40 रिपीट मामले हैं।

शनिवार देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, शनिवार को 5255 सेंपल टेस्ट किए गए। इनमें से 4668 की रिपोर्ट निगेटिव आई। 546 नए संक्रमितों के साथ ही जिले में कुल संख्या 37661 पर पहुंच गई है। 9 नई मौतों के साथ जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 731 मौतों पर पहुंच गया।

अब तक 34104 मरीज कोरोना से स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जिले में 2825 मरीजों का इलाज चल रहा है। चुनाव व त्योहारी सीजन में बरती गई लापरवाही का नतीजा है कि इतने नए संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। इंदौर के कई इलाके ऐसे हैं, जहां थोकबंद मरीज सामने आ रहे हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कोरोना के केस कम होने पर लोगों में संक्रमण का डर खत्म हो गया था, जिसके चलते वह सैनिटाइजर का उपयोग कम करने लगे। इस लापरवाही के कारण संक्रमितों की संख्‍या बढ़ रही है।

नाइट कर्फ्यू का ऐलान : कोरोना विस्फोट के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर सहित प्रदेश के 5 जिलों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू का ऐलान किया। शाम को आपदा प्रबंधन समिति ने भी कई बड़े फैसले लिए।

समिति ने निर्णय लिया कि हॉल में शादी होती है तो उसमें 100 लोगों की अनुमति एवं ओपन ग्राउंड में 200 लोगों की अनुमति एसडीएम एवं थाना प्रभारी से लेना आवश्यक रहेगा। टेंट एवं कैटरिंग व्यवसाय करने वाले को रात्रि में कार्य करने और ट्रांसपोर्टिंग हेतु छूट दी जा रही है, जिसमें प्रोप्राइटर का आइडेंटी कार्ड सभी लेबर के पास होना आवश्यक होगा।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख