dharma sangrah

Indore : नहीं थम रही Corona की रफ्तार, 276 नए मामले, 4 हजार से ज्यादा एक्टिव केस, अब तक 418 की मौत

Updated: रविवार, 6 सितम्बर 2020 (01:31 IST)
इंदौर। Corona Virus News : मध्यप्रदेश की औद्योगिक नगरी इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को 276 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। इंदौर में कुल संक्रमितों की संख्या 14591 हो गई है। 3 नई मौतों के बाद कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 418 पर पहुंच गई है।

बढ़ते मामलों के बीच करीब साढ़े पांच महीने बाद बसों के चक्के चल पड़े, लेकिन बढ़ते मामले चिंता बढ़ाने वाले हैं। यदि बसों में यात्रियों ने नियमों की अनदेखी की और कोरोना को लेकर कोताही बरती तो इसके भयानक परिणाम सामने आ सकते हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार अभी 4034 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया के मुताबिक, अब तक कुल 231517 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। 5 सितंबर तक प्राप्त रैपिड एंटीजन सैंपल की संख्या 21743 है।

राहतभरी खबर यह है कि शनिवार को 243 मरीज स्वस्थ होकर लौटे। उधर संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से भी अब तक 6221 संदेहियों को स्वस्थ होने पर छोड़ा जा चुका है। अब तक 10139 लोग कोरोना से जंग जीतकर घर लौट चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कोरोना इन दिनों पीक पर है। अधिकतर मरीज ए सिम्टोमेटिक हैं, जिसके चलते उन्हें पता ही नहीं कि वे पॉजिटिव हैं। इस स्थिति को देखते हुए बाहर घूमने और फील्ड वर्क करने वालों को अतिरिक्त सावधानी की जरूरत है।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख