Daily Horoscope
✕

इंदौर में कर्फ्यू के दौरान सुबह 7 से 2 बजे तक ही खुली रहेंगी जरूरी सामान की दुकानें, शराब दुकानें बंद करने के आदेश

Updated: बुधवार, 25 मार्च 2020 (22:30 IST)
इंदौर। इंदौर में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन के बीच इंदौर कलेक्टर ने सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने के लिए कर्फ्यू का ऐलान किया है। कलेक्टर ने आदेश में कहा कि आवश्यक वस्तुओं की दुकानें प्रात: 7 से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेंगी।
 
जिला दंडाधिकारी लोकेश कुमार जाटव ने जनसामान्य के स्वास्थ्य एवं जीवन की सुरक्षा के परिपेक्ष्य में इंदौर नगर निगम सीमा की सघन जनसंख्या को दृष्टिगत रखते हुए यह आदेश जारी किया है।
 
कलेक्टर ने आदेश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति नगर निगम सीमा क्षेत्र में स्थित सड़कों, सार्वजनिक स्थलों,  सार्वजनिक मार्गों अथवा अन्य किसी भी स्थल पर एकत्रित होने, खड़े होने, वाहन-यातायात का कोई साधन उपयोग करने  पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध किया गया है।
 
शराब दुकानें, होटल, क्लब बंद करने के आदेश : लॉकडाउन को देखते हुए कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने भारतीय दंड संहिता की धारा 144 के अंतर्गत संपूर्ण इंदौर जिले में शुष्क अवधि घोषित की है। जाटव ने लॉक इंदौर जिले की समस्त देशी, विदेशी मदिरा दुकान, होटल, आहारगृह बंद रखने के आदेश दिए हैं।

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

UPI MDR Charges: क्या अब यूपीआई पेमेंट पर देना होगा चार्ज? सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के जवाब से मची हलचल

स्कूटी सवार की जान बचाना पड़ा भारी! तेज रफ्तार ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, झारखंड में दिल दहला देने वाला हादसा

योगी सरकार का डिजिटल एक्शन प्लान तैयार, पुलिस से अदालत तक एक क्लिक पर जुड़ेगी न्याय व्यवस्था

भोपाल के कोलार इलाके में दिखा टाइगर, डायल-112 टीम के सामने आया नजर

मध्यप्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

अगला लेख