dharma sangrah
✕

इंदौर में 55 साल की महिला कोरोना संक्रमित

Updated: मंगलवार, 26 दिसंबर 2023 (12:27 IST)
Indore corona news : इंदौर में कोविड-19 के इक्का-दुक्का मरीज मिलने का सिलसिला जारी है और ताजा मामले में 55 वर्षीय महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है।
 
समेकित रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) की जिला इकाई के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि संक्रमित महिला में महामारी के कोई लक्षण नहीं हैं। पृथक-वास के दौरान अपने घर में वह एकदम स्वस्थ है।
 
उन्होंने बताया कि मरीज का नमूना पूर्ण जीनोम अनुक्रमण जांच के लिए भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह कोरोना वायरस के किस स्वरूप से संक्रमित है।
 
मालाकार ने बताया कि इंदौर में हालांकि इस महिला के रूप में फिलहाल कोविड-19 का एक ही मरीज उपचाररत है, लेकिन संक्रमितों की तादाद बढ़ने की स्थिति में हमने महामारी से निपटने के पक्के इंतजाम कर रखे हैं।
 
उन्होंने बताया कि कोविड-19 से निपटने की तैयारी के तहत जिले के निजी और सरकारी अस्पतालों में कुल 5,800 बिस्तर तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाकर 12,000 की जा सकती है।
 
मालाकार ने बताया कि मालदीव की यात्रा के बाद इस महीने गृहनगर इंदौर लौटे एक ही परिवार के दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे जो अपने अपने घर में इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। (भाषा)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

नवरात्र में वाराणसी की महिलाओं का अनोखा हुनर, पूजा कॉम्बो पैक से बढ़ रही कमाई, 65 दुकानों पर मिल रहे स्थानीय उत्पाद

Rahul Gandhi : कौन हैं 'देहरादून में छिपी महिला', जिसका राहुल गांधी ने PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार के साथ किया जिक्र

अम्बेडकर नगर में DM ईशा प्रिया और SP प्राची सिंह ने संभाली कमान, देर रात सड़कों पर उतरकर देखी परखी सुरक्षा व्यवस्था

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

अगला लेख