ramcharitmanas
✕

Lockdown : इंदौर प्रशासन किराना के बाद घर-घर पहुंचाएगा सब्जियां

Updated: सोमवार, 27 अप्रैल 2020 (23:53 IST)
इंदौर। एक महीने से ज्यादा लॉकडाउन और कर्फ्यू के कारण परेशान शहरवासियों के लिए जिला प्रशासन ने किराना के बाद अब घर घर तक सब्जियां सप्लाय करने का भी ऐलान किया है। 
 
कोराना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन की फिलहाल सीमा 3 मई तक तय है लेकिन उससे पूर्व प्रशासन ने फैसला लिया है कि वह घरों तक सब्जियों की भी आपूर्ति करेगा। इंदौर के कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने इस आशय की घोषणा की।
 
उन्होंने कहा कि 150 रुपए में मिलेगा सब्जियों का पैकेट, जिन्हें सैनिटाइज्ड करने के बाद ही पैक किया जाएगा। इस कार्य में  जितने भी लोग इस काम में लगेंगे सभी को कैप, ग्लव्ज और मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा। ये तमाम व्यवस्था जिला प्रशासन करेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी को 140 रुपए देंगे जबकि जिस किराने वाले के यहां से ये सब्जियां सप्लाय की जाएगी, उसे डिलेवरी के 10 रुपए मिलेंगे।
150 रुपए के पैकेट में यह सब रहेगा : पैकेट में 200 ग्राम धनिया, 200 ग्राम मिर्ची, 100 ग्राम अदरक, 2 नीबू, 1 किलो लौकी, आधा किलो भिंडी, 1 किलो टमाटर और एक अन्य कोई भी लोकल सब्जी, जिसमें पालक, बैंगन, गोभी, ककड़ी या गाजर होगी। सिंह ने व्यापारी संगठन से कहा कि सारी सब्जी अच्छी होना चाहिए।
 
मंडी के अध्यक्ष सुंदरदास माखीजा ने सभी व्यापारियों की तरफ से प्रशासन को अच्छी सब्जी देने का आश्वासन दिया है। हालांकि सब्जी व्यापारियों के लिए ये घाटे का सौदा है। कुछ व्यापारियों ने इस भाव पर आपत्ति ली तो कलेक्टर सिंह ने कहा एक माह मत कमाओ, ये सेवा ही कर लो। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार सब्जी वितरण के लिए शहर में 6 सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर में 80 कर्मचारी होंगे। एक थोक व्यापारी के साथ 12 अन्य छोटे व्यापारी व दलालों को शामिल किया गया है। सारी व्यवस्था में जोनल अधिकारी व्यापारियों की मदद करेंगे। यदि अवैध रूप से कोई दूसरी गाड़ी सब्जी लेकर आई तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। माल बुलाने व भेजने वालों पर आपराधिक मुकदमा भी दर्ज होगा।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख