sundarkand

ब्रिटेन : Covid 19 से अग्रिम मोर्चे पर मुकाबला कर रहे भारतीय मूल के डॉक्टर का निधन

Updated: शनिवार, 30 मई 2020 (08:28 IST)
लंदन। ब्रिटेन के एक अस्पताल में कोविड-19 महामारी से अग्रिम मोर्चे पर मुकाबला कर रहे भारतीय मूल के एक डॉक्टर एक होटल में मृत पाए गए, जहां वे परिवार से अलग एकांतवास (क्वारंटाइन) में रह रहे थे।
 
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) द्वारा संचालित वेक्सहैम पार्क अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर राजेश गुप्ता सप्ताह की शुरुआत में मृत पाए गए। उनकी मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। फ्रीमली हेल्थ एनएचएस फाउंडेशन न्यास ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि हमें यह जानकारी देते हुए दुख हो रहा है कि डॉ. राजेश गुप्ता हमारे बीच नहीं रहे।
ALSO READ: बड़ा खुलासा, कोरोना से बचने के लिए घर में भी पहनें मास्क
एनएचएस न्यास ने कहा कि राजेश वेक्सहैम पार्क अस्पताल में कार्यरत थे। उन्हें सोमवार दोपहर को उस होटल में मृत पाया गया, जहां वे अपने परिवार की सुरक्षा के लिए अलग रह रहे थे और कोरोना वायरस महामारी के दौरान वे हमारे साथ काम कर रहे थे। अभी उनकी मौत का कारण पता नहीं चल पाया है।
 
न्यास के अनुसार गुप्ता लोकप्रिय डॉक्टर थे और उनके सहकर्मी भी उनकी प्रशंसा करते थे। न्यास ने कहा कि उनके सहकर्मी यह भी कहते थे कि गुप्ता एक अच्छे कवि, चित्रकार, फोटोग्राफर और पाक कला में निपुण थे। गुप्ता अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने कई पुस्तकें लिखी थीं। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। ब्रिटेन जाने से पहले गुप्ता ने जम्मू में पढ़ाई की थी। उनके परिवार में उनकी पत्नी और पुत्र हैं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख