ramcharitmanas

WHO ने थपथपाई भारत की पीठ, कहा- उसमें Corona virus से लड़ने की जबरदस्त क्षमता

Updated: मंगलवार, 24 मार्च 2020 (10:57 IST)
जेनेवा। कोरोना वायरस को लेकर भारत की सजगता व सतर्कता की विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी निदेशक माइकल जे. रेयान ने तारीफ करते कहा कि भारत में कोरोना वायरस की महामारी से निपटने की जबरदस्त क्षमता है, क्योंकि इसके पास दो महामारियों स्मॉल पॉक्स और पोलियो को खत्म करने का अनुभव है।
 
रयान ने कोविड-19 महामारी को लेकर कहा कि भारत एक बहुत बड़ी आबादी वाला देश है और इस वायरस का भविष्य बहुत अधिक और घनी आबादी वाले देशों में हो सकता है। भारत ने दो महामारियो स्मॉल चिकन पॉक्स और पोलियो के खात्मे में दुनिया का नेतृत्व किया इसलिए भारत में एक जबरदस्त क्षमता है।
ALSO READ: Corona Virus : बिना परीक्षण वाली दवाओं का इस्तेमाल खतरनाक, WHO की चेतावनी
उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश दुनिया को रास्ता दिखाते हैं, जैसा उन्होंने पहले किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार दुनियाभर में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 3,30,000 को पार कर गई है, जबकि मौतों की संख्या 14,000 से अधिक हो गई है।
 
भारत में कोरोना वायरस के अभी तक 500 मामले सामने आए हैं और 10 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने कोरोना वायरस के चलते अपने-अपने यहां पूर्ण लॉकडाउन के आदेश दिए हैं और 6 अन्य राज्यों ने भी अपने कुछ क्षेत्रों में इसी तरह के प्रतिबंधों की घोषणा की है। पंजाब और महाराष्ट्र ने अपने यहां कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकारों से लॉकडाउन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है, क्योंकि लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

Teachers Day 2026 : ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ से गुरु को नमन, यूपी में लखनऊ से गोरखपुर तक होगा खास पौधरोपण अभियान

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज: सीएम योगी

अगला लेख