sundarkand

100 करोड़ वैक्सीनेशन की दहलीज पर भारत, ऐसे मनाया जाएगा जश्न

Updated: गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021 (23:54 IST)
नई दिल्ली। भारत में जब कोविड-19 टीके की 100 करोड़ खुराक लोगों को लगा दी जाएगी तो इसकी घोषणा विमानों, पोत, मेट्रो और रेलवे स्टेशनों पर की जाएगी। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को दी। उन्होंने कोविड योद्धाओं पर कॉफी टेबल बुक का विमोचन करते हुए कहा कि 18 या 19 अक्टूबर को 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिए जाने की संभावना है। वैक्सीनेशन की इस बड़ी उपलब्धि को सरकार एक जश्न के तौर पर मनाने का प्लान कर रही है।

ALSO READ: 7-11 साल के बच्चों पर कोविड टीके के प्रयोग की सीरम को मिली अनुमति
 
देश में गुरुवार को कोविड-19 टीके की 97 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी है और 73 प्रतिशत वयस्कों को पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि 30 प्रतिशत वयस्कों को दोनों खुराक दी जा चुकी है। मांडविया ने ट्वीट किया कि देश 100 करोड़ टीकाकरण लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा है। अभी तक कोविड-19 टीके की 97 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी है। हम कोरोना से लड़ते रहेंगे।

ALSO READ: भारत ने रचा इतिहास, 1 दिन में दी गई Corona टीके की 1 करोड़ खुराक
 
उन्होंने कहा कि 100 करोड़ खुराक का लक्ष्य पूरा हो जाने के बाद हम यह सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड में आ जाएंगे कि जिन लोगों ने पहली खुराक ले ली है वे दूसरी खुराक भी ले लें ताकि कोविड-19 से उनका बचाव सुनिश्चित हो जाए। मांडविया ने कहा कि जिस दिन 100 करोड़ टीका लगाने का लक्ष्य पूरा हो जाएगा, उस दिन स्पाइसजेट 1 अरब टीके के पोस्टर अपने विमानों पर लगाएगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्यकर्मियों की तस्वीरें भी होंगी।
 
उन्होंने कोविड-19 योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए उन पर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा प्रकाशित कॉफी टेबल और 13 वीडियो को भी जारी किया। बायोलॉजिकल ई के टीका पर मांडविया ने कहा कि कच्चा माल प्राप्त होने में विलंब के कारण बायोलॉजिकल ई के टीके में देरी हुई लेकिन नवंबर के अंत तक आंकड़े सौंप दिए जाएंगे।(भाषा)

Show comments

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

सभी देखें

मुख्यमंत्री विजय का मोदी सरकार को चैलेंज, तमिलनाडु विधानसभा ने लोकसभा की 543 सीटें बरकरार रखने का प्रस्ताव पारित किया

बलूचिस्तान में आजादी के जश्न से नाराज पाकिस्तान ने आधी रात को कर दी एयरस्ट्राइक, 9 बच्चों और 7 महिलाओं समेत 28 लोगों की मौत: Balochistan Independence Day

उत्तराखंड में बन रही देश की 5वीं साइंस सिटी, विज्ञान-तकनीक के क्षेत्र में बदलेगी राज्य की तस्वीर

मानसून का बदलता पैटर्न बढ़ा रहा भारत का जलवायु संकट

LIVE: हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र, संसद की कार्यवाही अनिश्‍चितकाल के लिए स्थगित

अगला लेख