Hanuman Chalisa
✕

खुशखबर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का बड़ा ऐलान- भारत में कोरोना का बुरा दौर खत्म, जनवरी में किसी भी दिन शुरू किया जा सकता वैक्सीनेशन

Updated: सोमवार, 21 दिसंबर 2020 (08:27 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भारत में कोरोना का बुरा दौर खत्म हो चुका है। भारत में जनवरी में किसी भी दिन कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण शुरू किया जा सकता है। न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि वैक्सीन को लेकर जल्दबाजी में लोगों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
ALSO READ: आकाश में दिखेगा Great Conjunction, 400 साल बाद एक-दूसरे के करीब आएंगे बृहस्पति और शनि, जानिए कैसे देख सकेंगे
सुरक्षा मानकों को परखा जा रहा है। ब्लॉक स्तर तक टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 6 वैक्सीन का तीसरे चरण का ट्रायल हो चुका है।

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भारत में रिकवरी रेट दुनिया के मुकाबले सबसे बेहतर है। अब तक 95 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इस बीच ब्रिटेन में कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बड़ी बैठक होने जा रही है। इसमें कोरोना के नए वैरिएंट पर चर्चा होगी।
ALSO READ: ब्रिटेन में बेकाबू हुए Coronavirus के नए प्रकार के चलते स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुलाई इमरजेंसी बैठक
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बयान में कहा कि भारत में कोरोनावायरस से होने वाली मौतें (प्रति 10 लाख की आबादी पर) दुनिया में सबसे कम में से एक है। पिछले 5 हफ्तों में कोरोनावायरस की औसत दैनिक नई मौतों में गिरावट आई है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

मस्जिद में छुपा था लश्कर कमांडर लतीफ भट, वीडियो कॉल पर सरेंडर की अपील ठुकराई; मुठभेड़ में ढेर

खतरनाक हुआ चक्रवात 'अकवान', समुद्र में उठेंगी 2 मीटर ऊंची लहरें; 2 लाख लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारी

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर

अगला लेख