dharma sangrah
✕

टीकाकरण में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, 90 करोड़ के पार हुआ आंकड़ा

Updated: शनिवार, 2 अक्टूबर 2021 (18:05 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के खिलाफ जंग में देश ने एक और नया रिकॉर्ड बना लिया है। भारत ने कोरोना टीकाकरण के मामले में 90 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

खबरों के अनुसार, एक ओर जहां कोरोना के मामले कम हो रहे हैं, वहीं टीकाकरण के मामले में देश लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को जानकारी दी कि देश में टीकाकरण का आंकड़ा 90 करोड़ पार कर गया।

भारत में अभी कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पूतनिक-वी के टीके दिए जा रहे हैं और वह भी केवल 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को दिए जा रहे है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आज सुबह सात बजे तक कुल 89 करोड़ 74 लाख 81 हजार 554 कोविड टीके दिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 25 हजार 455 रोगी संक्रमण से मुक्त हुए हैं। अभी तक तीन करोड़ 30 लाख 68 हजार 599 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं।

स्वस्थ होने की दर 97.86 प्रतिशत  है। हालांकि दोपहर होते-होते यह आंकड़ा 90 करोड़ पार कर गया। फिलहाल देश में 2,73,889 कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है। यह देश के कुल संक्रमित मामलों का 0.81 प्रतिशत हैं।

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राजभर का अखिलेश पर निशाना, कहा- ’बाबा विश्वनाथ मंदिर जाते तो जालीदार टोपी वाले उन्हें दौड़ा लेते

10.22 करोड़ घरों तक पहुंचे RSS स्वयंसेवक, देश में 1.03 लाख स्थानों पर संघ का विस्तार

अगला लेख