Hanuman Chalisa
✕

आखि‍र ब्र‍िटेन ने क्‍यों भारत को डाला ‘रेड लिस्‍ट’ में, अमेरिका और हॉन्‍गकॉन्‍ग ने भारत यात्रा के क्‍या नियम त‍य किए?

Updated: मंगलवार, 20 अप्रैल 2021 (11:54 IST)
ब्रिटेन ने भारत को ट्रैवल 'रेड लिस्‍ट' में डालने का फैसला किया है। दरसअल, कोराना के नए केसों में तेजी से हो रहे इजाफे के बीच यह फैसला लिया गया है।

न्‍यूज एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी है। कोरोना के ताजा मामलों में आए जबर्दस्‍त उछाल के बीच ब्रिटेन ने भारत पर सख्‍त यात्रा प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। कोरोना हालात के मद्देनजर पीएम बोरिस जॉनसन की नई दिल्‍ली यात्रा रद्द होने के कुछ घंटों बाद यह फैसला आया है।

ब्रिटेन के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मैट हेनकॉक ने कहा, ब्रिटेन की देशों की 'रेड लिस्‍ट' में भारत को जोड़ा जा रहा है। ब्रिटेन और आयरिश लोगों के अलावा भारत से किसी का भी आना प्रतिबंधित किया जा रहा है, इन लोगों को भी वापसी पर सरकार की ओर से मंजूर होटल में 10 दिन के लिए क्‍वारंटाइन रहना होगा।

उधर अमेरिका के सेंटर फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल ने भी भारत में बढ़ते कोरोना केसों के बीच सभी यात्री भारत यात्रा से बचने के लिए कहा है। सीडीसी ने कहा है कि पूरी तरह से वैक्सीनेटेड यानी वैक्सीन की पूरी डोज़ ले चुके यात्रियों को भी खतरा हो सकता है। वो वायरस के कई वेरिएंट्स से संक्रमित हो सकते हैं और फिर उसका प्रसार कर सकते हैं।

इसके अलावा बता दें कि हांग-कांग ने भी भारत से आने वाली हर फ्लाइट को 20 अप्रैल से अगले 14 दिनों तक बैन कर दिया गया है।

गौरतलब है कि सोमवार को लगातार दूसरे दिन भारत में ढाई लाख से ज़्यादा नए COVID-19 केस दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में 2,73,810 नए कोरोना मामले सामने आए, जबकि एक दिन में वायरस के चलते 1,619 मौतें दर्ज हुईं। यह दोनों ही आंकड़े एक दिन में अब तक दर्ज हुई सबसे बड़ी संख्या हैं। इन आंकड़ों को जोड़कर कोरोना का फैलाव होने के बाद से देशभर में अब तक 1,50,61,919 लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं, और कुल 1,78,769 लोगों ने वायरस के कारण जान गंवाई है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख