Hanuman Chalisa
✕

2 दिन तक खड़ा रहा भारतीय विमान, अनुमति नहीं मिलने पर भारत चीन से नाराज

Published: शनिवार, 22 फ़रवरी 2020 (12:20 IST)
नई दिल्ली। भारत ने शनिवार को इस बात पर नाराजगी जताई कि वुहान में कोरोना विषाणु की महामारी से निपटने के लिए चिकित्सा एवं राहत सामग्री वाले विमान को 2 दिन के इंतजार के बाद भी चीन सरकार की ओर से वहां आने की अनुमति नहीं मिली है।
 
ALSO READ: कोरोना वायरस पर चीनी राजदूत बोले, चीन की तुलना में पहाड़ को हिलाना आसान
सरकारी सूत्रों ने कहा कि राहत सामग्री वाले विमान से वुहान में फंसे भारतीयों को वापस लाना है और चीन सरकार जान-बूझकर विमान की अनुमति नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि चीन सरकार ने कहा था कि विमान को अविलंब अनुमति दी जाएगी। शुक्रवार को विमान को रवाना होना था लेकिन 2 दिन के इंतजार के बाद भी अनुमति नहीं मिली है।
 
सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पत्र लिखकर इस त्रासदी को लेकर भारत की सरकार एवं जनता की ओर से एकजुटता व्यक्त की और चीन की आवश्यकता अनुसार सहायता की पेशकश की थी।
 
भारत सरकार ने अपने वचन के अनुरूप और भारत-चीन राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ पर चीन की जनता के प्रति एकजुटता की भावना से चिकित्सा एवं राहत सामग्री भेजने का निर्णय लिया। विमान में भेजी जाने वाली सामग्री में दस्ताने, सर्जिकल मास्क, फीडिंग और इन्फ्यूजन पंप तथा डिफिब्रिलेटर शामिल हैं जिसकी चीन की तरफ से आवश्यकता बताई गई थी।
 
इस बीच वुहान में भारतीय नागरिकों को स्वदेश लौटने के लिए विमान का बहुत लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इस विलंब से उनको और भारत में उनके परिवारों को बहुत मानसिक तनाव से गुजरना पड़ रहा है। अन्य देशों से चिकित्सा एवं राहत सामग्री लाने वाले और अपने नागरिकों को निकालने वाले विमान आ-जा रहे हैं।
 
सूत्रों ने सवाल किया कि आखिर चीन सरकार विमान को अनुमति देने में विलंब क्यों कर रही है? क्या वह भारत की सहायता लेने की इच्छुक नहीं है? उन्होंने यह भी पूछा है कि चीन से भारत के लोगों की वापसी को क्यों बाधित किया जा रहा है, जो इस समय बेहद कठिनाइयों और मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं।

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख