Hanuman Chalisa

Coronavirus update India : अप्रैल 2020 के बाद देश में कोरोना के सबसे कम मामले

Updated: मंगलवार, 29 नवंबर 2022 (11:44 IST)
नई दिल्ली। Coronavirus update : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 215 नए मामले सामने आए, जो अप्रैल 2020 के बाद से सबसे कम संख्या है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 215 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,72,068 हो गई है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 4,982 रह गई है।
 
मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,615 हो गई है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 98.80 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 141 मामलों की कमी दर्ज की गई है।
 
देश में अभी तक कुल 4,41,36,471 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि कोविड-19 मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.91 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
 
भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या सात अगस्त 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख तथा 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे।
 
देश में पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख